{"_id":"6945be8d4624ed83f204af6f","slug":"fault-in-underground-cable-power-cut-in-ramganganagar-for-eight-hours-bareilly-news-c-4-vns1074-789763-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भूमिगत केबल में फॉल्ट, आठ घंटे गुल रही रामगंगानगर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भूमिगत केबल में फॉल्ट, आठ घंटे गुल रही रामगंगानगर की बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इज्जतनगर, शाहदाना, जगतपुर और किला उपकेंद्र के इलाकों में भी हुए फॉल्ट
बरेली। भूमिगत 11 केवी केबल में फॉल्ट होने से बृहस्पतिवार रात दो बजे रामगंगानगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आठ घंटे बाद शुक्रवार सुबह 10 बजे इसे बहाल किया जा सका। किला, शााहदाना, इज्जतनगर और जगतपुर इलाकों में भी लोकल फॉल्ट हुए। इन उपकेंद्रों से आपूर्ति ठप होने और लो वोल्टेज की शिकायतें रहीं।
हरूनगला उपकेंद्र के 11 केवी रामगंगा फीडर के भूमिगत केबल में बृहस्पतिवार रात दो बजे फॉल्ट हो गया। सुबह तक फॉल्ट को तलाश नहीं किया जा सका। इस कारण रामगंगानगर की बिजली आपूर्ति टीपीनगर और न्यू सुपर सिटी फीडर से जोड़कर चालू करनी पड़ी। रात दो से शुक्रवार सुबह 10 बजे तक आपूर्ति बाधित रही। इसके बाद फेस को लेकर शिकायतें आने लगीं।
इज्जतनगर में भी शुक्रवार को लोकल फॉल्ट के कारण तीन घंटे तक आपूर्ति ठप रही। किला और मिशन कंपाउंड उपकेंद्र के सिटी सब्जी मंडी, चौपुला, फूटा दरबाजा, कुंवरपुर इलाकों में भी लोकल फॉल्ट हुए। पवन बिहार उपकेंद्र के इलाकों में भी बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार को दिन में समस्या रही। जगतपुर, लोहिया बिहार सीबीगंज टाउन उपकेंद्रों से पोषित इलाकों में लाइनों की मरम्मत के दौरान सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक कटौती की गई।
विज्ञापन
इस दौरान लीची बाग, मिनी बाइपास, आनंद विहार, मठ लक्ष्मीपुर, ग्रेटर कैलाश, अर्चना रेजीडेंसी, हार्टमैन, अशरफ खां छावनी, मीरा की पैठ, आकाशपुरम, सतीपुर, चक चुंगी, रोहिली टोला और जगतपुर इलाकों में आपूर्ति बाधित रही।
किला, जगतपुर उपकेंद्र के इलाकों में आज तीन घंटे कटौती
लाइनों, फीडरों की मरम्मत और पेड़ों की छंटाई के लिए शनिवार को भी शहर में कई इलाकों में तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह ने बताया कि किला उपकेंद्र की लाइन नंबर 15, 33 केबी बीएल एग्रो लाइन, जगतपुर लाइन, 11 केवी जीटीआई फीडर, किला उपकेंद्र से पोषित सिटी-7 फीडर, आकाशपुरम, मीरा की पैठ, चक चुंगी, रोहिली टोला, सतीपुर और जगतपुर फीडरों पर शुक्रवार को काम के दौरान आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद