{"_id":"66dcf8056a09032f5c0f5f26","slug":"fault-in-33-kv-box-in-cbganj-power-cut-throughout-the-night-bareilly-news-c-4-bly1015-476200-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सीबीगंज में 33 केवी बॉक्स में फॉल्ट, रातभर गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सीबीगंज में 33 केवी बॉक्स में फॉल्ट, रातभर गुल रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किला और मढ़ीनाथ उपकेंद्र के इलाकों में शनिवार को भी हुई ट्रिपिंग
बरेली। सीबीगंज में 33 केवी लाइन के केबल बॉक्स में फॉल्ट होने से किला उपकेंद्र के कई इलाकों में रातभर बिजली गुल रही। शनिवार को भी आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी। इसके अलावा मढ़ीनाथ और शाहदाना उपकेंद्र के इलाकों में भी शनिवार को ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सीबीगंज में शुक्रवार शाम पांच बजे 33 केवी लाइन के बॉक्स में फॉल्ट हुआ था। छह घंटे के बाद रात 11 बजे आपूर्ति चालू की जा सकी। इसके बाद लाइन फिर से ब्रेकडाउन हो गई। कुछ इलाकों में रात दो बजे के बाद तो कई इलाकों में शनिवार सुबह 10 बजे के बाद आपूर्ति शुरू हो सकी। फॉल्ट के कारण बमनपुरी, जखीरा, खन्नू मोहल्ला, लाल मस्जिद, संदल खां बजरिया, मलूकपुर बजरिया और गढ़ी चौकी इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। शाहदाना उपकेंद्र के सिकलापुर, गंगापुर, बांस मंडी, कटी कुइयां, शाहदाना इलाकों में शनिवार को दिनभर ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। कटरा चांद खां में बंच केबल जलने के कारण दो घंटे आपूर्ति ठप रही। 33 केवी लाइन के बॉक्स में फॉल्ट होने के कारण मढ़ीनाथ और सुभाषनगर उपकेंद्रों के इलाके भी प्रभावित हुए। अधिशासी अभियंता सतेंद्र चौहान एसडीई और जेई के साथ रातभर सीबीगंज में डटे रहे। इसके बाद भी शनिवार को भी समस्या बनी रही। संवाद