फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fault caused due to rain, lights of half the city gone

Bareilly News: बारिश से लगी फॉल्ट की झड़ी, आधे शहर की बत्ती गुल

Thu, 27 Jun 2024 07:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
Fault caused due to rain, lights of half the city gone
बरेली। बारिश की वजह से बुधवार को आधे से ज्यादा शहर की बत्ती गुल हो गई। कई मोहल्लों में उपभोक्ताओं ने सात घंटे तक बिजली कटौती का सामना किया। कहीं फॉल्ट हुए तो कहीं घोषित तौर पर कटौती की गई। कई इलाकों में लोगों को अघोषित कटौती का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

राजेंद्रनगर उपकेंद्र की 11 केवी लाइनें बदलने के कारण सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक कटौती की गई। इससे एक लाख लोग प्रभावित हुए। कुतुबखाना उपकेंद्र के 11 केवी आलमगिरिगंज और कोहाड़ापीर फीडरों की लाइनें बदलने और सर्विस केबल डालने के दौरान आलमगिरीगंज, शास्त्री मार्केट, नैनीताल रोड मार्केट, कोहाड़ापीर आदि इलाकों में आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

किला उपकेंद्र के फीडर नंबर आठ पर फॉल्ट के कारण पांच हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं ने चार घंटे तक बिजली कटौती का सामना किया। सुभाषनगर उपकेंद्र के लिए परसाखेड़ा से आ रही 33 केवी बिजली लाइन बुधवार को बारिश के कारण तीन बार ब्रेक डाउन हुई। इससे उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में दिन भर समस्या बनी रही। जगतपुर उपकेंद्र के सतीपुर फीडर पर चार घंटे आपूर्ति ठप रही। शाम को फीडर ठीक करने के बाद आपूर्ति चालू की गई, लेकिन इसके बाद उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग की समस्या परेशान करती रही। अधिशासी अभियंता अनुज गुप्ता ने बताया कि बिजली लाइनें बदलने के दौरान कुछ इलाकों में बुधवार को कटौती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहदाना उपकेंद्र से जुड़े पुराना शहर के इलाकों में डबल फेस होने के कारण हाई वोल्टेज की समस्या रही। यहां भी बारिश के बाद लोकल फॉल्ट होते रहे। मढ़ीनाथ उपकेंद्र पर सुभाषनगर उपकेंद्र के इलाकों का लोड डालने के कारण शाम के समय यहां भी लोकल फॉल्ट होने लगे। गंगापुर, मिश्रीपुर, केला बाग, कांकरटोला, गढ़ी चौकी, मीरा की पैठ, बिहारीपुर, कुंवरपुर इलाकों में भी उपभोक्ताओं को लोकल फॉल्ट ने परेशान किया। संवाद





----------
सुभाषनगर में सबसे ज्यादा फॉल्ट, कई घंटे बंद रहा सतीपुर फीडर
बरेली। बारिश के बीच बुधवार को सुभाषनगर उपकेंद्र के इलाकों में सबसे ज्यादा लोकल फाॅल्ट हुए। देर रात तक आपूर्ति चालू नहीं की जा सकी। कुछ इलाकों को मढ़ीनाथ उपकेंद्र से लाइन जोड़कर रोस्टिंग कर आपूर्ति की गई। सीबीगंज में ट्रांसमिशन सब स्टेशन ठप होने के कारण भी शहर के कई इलाकों में बिजली संकट खड़ा हो गया। पटेल विहार, बीडीए- एक और बीडीए दो कॉलोनी में भी उपभोक्ताओं को पांच घंटे तक कटौती का सामना करना पड़ा। अधिशासी अभियंता गौरव शुक्ला ने बताया कि बारिश की वजह से परेशानी हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed