{"_id":"697b19a5ecefe183d3042a3f","slug":"father-of-bareilly-dm-avinash-singh-has-passed-away-2026-01-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: बरेली के डीएम अविनाश सिंह के पिता का निधन, कल प्रयागराज के रसूलाघाट पर होगा अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बरेली के डीएम अविनाश सिंह के पिता का निधन, कल प्रयागराज के रसूलाघाट पर होगा अंतिम संस्कार
Thu, 29 Jan 2026 02:14 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 29 Jan 2026 02:14 PM IST
सार
बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह के 80 वर्षीय पिता दिनेश बहादुर सिंह का लंबी बीमारी के बाद 29 जनवरी को दोपहर 12:00 के दौरान अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। शुक्रवार को दोपहर उनके पार्थिव शरीर का प्रयागराज में रसूलाबाद घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
डीएम के पिता दिनेश बहादुर सिंह
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह के पिता दिनेश बहादुर सिंह का लंबी बीमारी के बाद 29 जनवरी को दोपहर 12:00 के दौरान अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 80 वर्ष की आयु के थे। अब शुक्रवार दोपहर 12 से दो बजे के बीच उनके पार्थिव शरीर का प्रयागराज में रसूला घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
दिनेश बहादुर सिंह जौनपुर जिले के जंघई जंक्शन क्षेत्र के बभनियाव गांव के रहने वाले थे। डीएम अविनाश सिंह बेहतर देखभाल के लिए अपने बुजुर्ग माता-पिता को बरेली में अपने पास ले आए थे। वह अस्थमा से पीड़ित थे। अधिक दिक्कत होने पर पहले उन्हें सात दिसंबर 2025 को वेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। फिर स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होने पर अविनाश ने अपने पिता को श्री राममूर्ति स्मारक मेडिकल संस्थान शिफ्ट करा दिया था। तभी से उनका इलाज इसी मेडिकल संस्थान में चल रहा था। उन्होंने भर्ती और इलाज के 53वें दिन दोपहर में अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
फिर उनके पार्थिव शरीर को जिलाधिकारी आवास लाया गया, जहां खबर पाकर कुछ ही देर में मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी, एडीजी रमित शर्मा, डीआईजी अजय कुमार साहनी, बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए., नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य व अन्य अधिकारी पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित कर अंतिम दर्शन किए।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
दोपहर डेढ़ बजे के दौरान भाजपा बृज क्षेत्र के अध्यक्ष धर्मेंद्र शाक्य, महापौर उमेश गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष आंवला आदेश प्रताप सिंह व शेरगढ़ ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी भी पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। अविनाश सिंह ने बताया कि पिता के पार्थिव शरीर को अंत्येष्टि संस्कार के लिए शुक्रवार तड़के चार बजे प्रयागराज संगम के रसूला घाट ले जाया जाएगा, जहां दोपहर 12 से दो बजे के बीच दाह संस्कार किया जाएगा। उन्होंने अपने गांव के लोगों को वहीं घाट पर ही अंतिम दर्शन के लिए बुला लिया है।
दिनेश के परिवार में पत्नी व चार बेटा-बेटी
दिनेश बहादुर सिंह उप्र स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग प्रयागराज में निदेशक पद से सेवानिवृत्त थे। उनके परिवार में पत्नी प्रेमलता सिंह और चार बेटे-बेटियां हैं। बेटा-बेटियों में सबसे बड़ी आरती सिंह है। दूसरे नंबर की संतान में अविनाश सिंह हैं, जो वर्तमान में बरेली जिले के जिलाधिकारी हैं। फिर ज्योति सिंह और उसके बाद सबसे छोटे बेटे रजत सिंह हैं। रजत वर्तमान में अमेरिका सिएटल में गूगल में इंजीनियर हैं। पिता के बीमार होने से लेकर अब तक सभी भाई-बहन और मां बरेली में ही मौजूद हैं।