फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   father in law physically abused the woman in bareilly

संतान न होने पर बहू से दरिंदगी: ससुर ने बंधक बनाकर विवाहिता से किया दुष्कर्म, बेटे का करा दिया दूसरा निकाह

Fri, 23 Jun 2023 04:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 23 Jun 2023 04:37 PM IST
सार

निकाह के 10 साल बाद भी संतान न होने पर विवाहिता से दरिंदगी की गई। आरोप है कि ससुर ने बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
father in law physically abused the woman in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के कस्बा शेरगढ़ में विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद पीड़ित अपने मायके में रह रही है। उसके पति ने दूसरा निकाह कर लिया। वह दूसरी पत्नी के साथ पीलीभीत में रहता है। 
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने बताया कि उसका निकाह 10 साल पहले हुआ था। कोई संतान न होने पर ससुरालवाले उसका उत्पीड़न करने लगे। उन्होंने पति का दूसरा निकाह करा दिया। पति अपनी दूसरी पत्नी के साथ पीलीभीत में रह रहा है। आरोप है कि पति के जाने के बाद ससुर उसके साथ आपत्तिजनक हरकतें करने लगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP : छह लड़कों ने युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज कराई तो घर पर हमला; पीड़ित परिवार ने छोड़ा गांव
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विवाहिता कई दिनों तक चुपचाप बर्दाश्त करती रही। जब ससुर अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो विवाहिता ने अपने पति से शिकायत की, लेकिन उसने नजरअंदाज कर दिया। विवाहिता का आरोप है कि एक दिन ससुर ने कमरे में उसे बंधक बना लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। 

आरोपी ससुर ने शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। धमकी से डरी महिला कई दिनों तक चुप रही। बीते दिनों उसने मायके वालों को जानकारी दी। इसके बाद वह लोग उसे लेकर थाने पहुंचे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed