फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Father and uncle killed daughter who love marriage and then Dead body thrown in Ramganga

UP: प्रेम विवाह करने वाली बेटी को बाप और चाचा ने मार डाला, फिर शव के साथ किया घिनौना काम, पैरवी पर दामाद पीटा

Thu, 27 Apr 2023 10:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 27 Apr 2023 10:27 AM IST
सार

बरेली में युवती को प्रेम विवाह करना भारी पड़ गया। पिता और चाचा ने मिलकर युवती की हत्या कर दी। हत्या कर लाश को रामगंगा में फेंक दिया। पैरवी पर आरोपियों ने दामाद को भी पीटा। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Father and uncle killed daughter who love marriage and then Dead body thrown in Ramganga
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में प्रेमविवाह करने से नाराज लड़की के परिजनों ने लॉकडाउन का फायदा उठाकर बेटी की हत्या कर दी और लाश रामगंगा में बहा दी। कोर्ट के आदेश पर प्रेमी ने तीन साल बाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


आंवला के खेड़ा मोहल्ले के शत्रुघ्न ने बताया कि गांव निवासी नीलम से उसका प्रेम प्रसंग था। नीलम से उसने शादी कर ली थी। वह लोग बाहर रहने चले गए थे, लेकिन कोरोना के समय लॉकडाउन लगने पर उन्हें वापस लौटना पड़ा। 
विज्ञापन

चेयरमैन को मारी गोली: मोबाइल की लत और गुस्से ने छात्र को बनाया अपराधी, पहले भी कॉलेज में की थी तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नीलम के परिजनों को पता चला तो उसके पिता वेदराम और चाचा लालमन कई लोगों को लेकर शत्रुघ्न के घर में घुस गए और नीलम को ले गए। आरोप है कि परिजनों ने नीलम की हत्या कर दी। पुलिस ने तब शत्रुघ्न के भाई से तहरीर लेकर नीलम के पिता वेदराम और चाचा को जेल भेज दिया।

नीलम की हत्या के मुकदमे की पैरवी शत्रुघ्न कर रहा था। पिछले साल तारीख पर आए शत्रुघ्न से वेदराम और लालमन ने दो साथियों के साथ मिलकर मारपीट की और जेब से 34 सौ रुपये लूटकर फरार हो गए। थाने में शिकायत करने पर कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed