फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Father and brother killed Girl Who want to Marry Cousin in Lakhimpur Kheri

फुफेरे भाई से शादी करने की जिद पर अड़ी तो पिता और भाई ने मिलकर किया कत्ल

Sun, 16 Jun 2019 07:36 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जंगबहादुरगंज (लखीमपुर खीरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जंगबहादुरगंज (लखीमपुर खीरी) Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 16 Jun 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
Father and brother killed Girl Who want to Marry Cousin in Lakhimpur Kheri
knife

फुफेरे भाई से शादी की जिद करने पर एक व्यक्ति ने अपने बेटे की मदद से 15 वर्षीय बेटी को शुक्रवार की रात जसमड़ी पुल पर ले जाकर उसका सीना और पेट चाकू से गोद डाला। इसके बाद दोनों उसे मृत समझकर नहर में फेंककर चले गए। इधर, नहर में पानी कम होने के कारण डूबने से बची किशोरी किसी तरह बाहर निकलकर कुछ दूरी पर बनी झोंपड़ी में छिप गई। बाद में पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


यह किशोरी रोजा (शाहजहांपुर) से सटे हथौड़ा बुजुर्ग इलाके की रहने वाली है। किशोरी ने बताया कि वह अपने फुफेरे भाई के साथ शादी करना चाह रही है जबकि पिता और भाई दूसरी जगह शादी करना चाहते हैं। दो महीने पहले पिता उसे बड़ी बहन की ससुराल जरीयनपुर में छोड़ आए थे, जहां वह रह रही थी।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पिता और भाई जरीयनपुर पहुंचे। घर चलने की बात कहकर बाइक पर बैठाने के बाद पिता और भाई उसे शाहजहांपुर में चाचा के घर लाए, जहां उसे करीब दो घंटे तक रोका। अंधेरा होने पर फिर बाइक पर बैठाया और करीब 35 किलोमीटर दूर जसमड़ी पुल पर ले आए। किशोरी के मुताबिक वहां दोनों ने उसके पेट में साइड से और सीने पर चाकू से कई वार किए और शारदा नहर की हरदोई ब्रांच में फेंककर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने नहर से बाहर निकलने के बाद अपनी जान बचाई। रातभर पास में ही एक झोंपड़ी में वह छिपी रही। शनिवार सुबह पता चलने पर पुलिस ने उसे पसगवां सीएचसी में भर्ती कराया। उसकी आंत बाहर निकल आई है। हालत गंभीर होने के कारण पहले उसे जिला अस्पताल और फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed