फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Father and brother arrested for owner killing in Shahjahanpur

झूठी शान की खातिर हत्या: पिता और भाई ने घोंटा युवती का गला, जंगल में फेंकी लाश, नौ दिन बाद ऐसे खुला राज

Fri, 17 May 2024 11:40 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 May 2024 11:40 AM IST
सार

शाहजहांपुर के निगोही इलाके में एक व्यक्ति ने बेटे के साथ मिलकर अपनी बेटी की हत्या कर दी। उसका शव जंगल में फेंक दिया। इसके बाद पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगा दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल कर नौ दिन बाद हत्याकांड में खुलासा कर दिया। आरोपी पिता और भाई को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Father and brother arrested for owner killing in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 23 वर्षीय युवती की हत्या कर शव जिंदपुरा के जंगल में फेंकने की घटना में पुलिस ने खुलासा कर दिया। रिश्तेदार से संबंध होने की जानकारी पर पिता और भाई ने युवती की दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी थी। शव को ठिकाने लगाने के बाद में पड़ोसियों पर आरोप लगा दिया। पिता पर शक की सुई घूमने के बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकार कर लिया। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


आठ मई को युवती के पिता ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया था कि सात मई की रात 11 बजे अपनी मां से शौच जाने की बात कहकर घर से निकली बेटी घर नहीं लौटी। 11 मई को उसका शव जिंदपुरा के जंगल में पड़ा मिला था। इसके बाद पड़ोसी मुकेश, बालकराम, कुंदन लाल, सेठपाल, अर्जुन, प्रेमचंद्र, सुमित के खिलाफ पुरानी रंजिश में अपहरण के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


किसान आंदोलन का असर: फिर 24 ट्रेनों का बदला रूट... एक महीने से 80 गाड़ियों का संचालन गड़बड़ाया
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी संजय कुमार के निर्देशन में सीओ सदर अमित चौरसिया, एसओजी व थाना पुलिस ने मामले की विवेचना की। पुलिस ने शक के आधार पर मृतका के पिता से पूछताछ की तो उसने सारा राज खोल दिया। पुलिस ने मृतका के पिता व भाई को गिरफ्तार कर लिया है। 

Trending Videos

पुलिस को ऐसे गहराया परिवार पर शक
सीओ सदर ने मामले की विवेचना के दौरान मृतका के परिजन से पूछताछ की। उसके पिता से लड़की के पास मोबाइल फोन होने के बारे में जानकारी की तो उन्होंने बताया कि हमारे घर में महिलाओं को फोन नहीं दिए जाते हैं। इसके बाद पुलिस का शक गहरा गया। 

आसपास के लोगों से पूछताछ में सामने आया कि लड़की के अपने एक रिश्तेदार से अवैध संबंध थे। इस पर परिजन एतराज करते थे। पिता और भाई को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछा तो मृतका के पिता ने बेटे के साथ वारदात कबूल कर ली। 

एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि हत्या की घटना को मृतका के पिता व भाई ने अंजाम दिया था। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed