{"_id":"64e2435be6aeb782d060f69203747392","slug":"father-admitted-the-young-man-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" पिता को भर्ती कराने गए युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता को भर्ती कराने गए युवक की मौत
बरेली
Updated Sun, 17 Jan 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिठौरा। पिता को भर्ती कराने गये युवक की अस्पताल में ही हार्टअटैक पड़ने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। रिठौरा के मोहल्ला कुर्मियान निवासी बुजुर्ग डोरीलाल गंगवार सांस के मरीज हैं। बीमारी का प्रकोप बढ़ा तो शुक्रवार रात उनके पुत्र महेश ने पिता को उपचार के लिए बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। घरवालों ने बताया कि वहां दवा लेने को जीने से उतरते वक्त अचानक महेश को हार्टअटैक पड़ गया। इलाज मिलने से पहले महेश की मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। चालीस वर्षीय महेश टेंपो चलाकर अपने परिवार का पेट पालते थे। वह अपने पीछे पत्नी सुनीता और दो पुत्र छोड़ गए हैं। एक ओर जहां पिता की हालत बेहद गंभीर है वहीं परिवार के खेवनहार महेश की मौत से परिवार सदमे में है।
विज्ञापन