फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fatehganj smack smugglers also spread network in the city, four arrested...

बीडीए ने रामगंगा आवासीय योजना में बनीं 21 अवैध दुकानें गिराईं

Wed, 18 Nov 2020 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
Fatehganj smack smugglers also spread network in the city, four arrested...
अवैध दुकाने गिराती बीडीए की टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। रामगंगा नगर आवासीय योजना में अधिग्रहीत भूमि पर लगातार कब्जे हो रहे हैं। पिछले दिनों बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह के कब्जे हटाने के निर्देश के बाद कई लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। मंगलवार को बीडीए की टीम ने 21 अवैध दुकानें ध्वस्त करा दीं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह बीडीए उपाध्यक्ष ने बरेली- बीसलपुर मार्ग किनारे प्राधिकरण की महायोजना में आरक्षित भूमि पर अवैध निर्माण करने वालों की सूची तलब की और ध्वस्तीकरण टीम बनाकर उन्हें रवाना किया। टीम के साथ पुलिस बल भी था। वे खुद भी मौके पर पहुंचे। बीडीए टीम ने चिह्नित अवैध निर्माण एक-एक कर 21 दुकानें ध्वस्त कर दीं। जिसमें हरीश कचौली की चार और जोगराज की पांच दुकानें शामिल हैं। डॉ. श्रमिष्ठा सिंह ने अर्जित भूमि पर दो कमरे बनवा लिए और अवैध रूप से स्कूल का संचालन भी शुरू कर दिया। बीडीए टीम ने निर्माण गिराने शुरू किया तो निर्माणकर्ता ने खुद ही अतिक्रमण साफ करा दिया। ध्वस्तीकरण कार्रवाई में अधीक्षण अभियंता राजीव दीक्षित, एई अनिल कुमार, आरके चौधरी, प्रेमचन्द्र आर्य, जेई और अन्य स्टाफ के अलावा बिथरी थाना प्रभारी अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed