फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने एसएसपी को भेजी रिपोर्ट में की घटना की पुष्टि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक के गनर के कार ड्राइवर को पीटने का मामलाः अपने बचाव में कहा- इस संबंध में थाने को नहीं मिली कोई सूचना या रिपोर्ट
फतेहगंज पूर्वी के मोहल्ला जमींदारान निवासी वाजिद हुसैन ने बताया कि विधायक के गनर ने मारपीट कर उनका मोबाइल तोड़ दिया था। बुधवार को उन्होंने एसएसपी शैलेश पांडेय को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। वाजिद का कहना था कि विधायक का गनर जब कार ड्राइवर को पीट रहा था तो वह अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे थे। उन्हें ऐसा करते देख गनर बौखला गया और मोबाइल छीनकर उनकी पिटाई कर दी।
वाजिद की शिकायत और घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी शैलेश पांडेय नेे फतेहगंज पूर्वी पुलिस से जांच कर वास्तविकता से अवगत कराने को कहा। इंस्पेक्टर फतेहगंज पूर्वी अश्वनी कुमार ने एसएसपी को भेजी रिपोर्ट में घटना को तो सही बताया है, लेकिन इस संबंध में थाने में कोई सूचना या तहरीर मिलने से इनकार किया है।
वीडियो सामने आने के बाद मैंने एसएसपी बरेली से बात की तो सामने आया कि आरोपी सिपाही शाहजहांपुर के विधायक के गनर के रूप में तैनात है। इस पर एसपी शाहजहांपुर से कार्रवाई करने को कहा था। उन्होंने एएसपी देहात से जांच कराकर सिपाही राहुल कुमार को निलंबित कर दिया है। - राजेश पांडेय, डीआईजी
कटरा विधानसभा के विधायक वीर विक्रम सिंह के गनर का जनता के साथ दुर्व्यहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसका संज्ञान लेते हुए गनर राहुल कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।- एस. आनंद, एसपी शाहजहांपुर
मैं हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग के पास जाम में फंसा था। पीछे एक एंबुलेंस भी जाम में फंसी थी। तब गनर ने सहानुभूति दिखाते हुए जाम खुलवाने के लिए वाहनों को किनारे करवाया। वीडियो में जो युवक है, उसका एक ट्रक चालक से विवाद हो रहा था। गनर ने एंबुलेंस निकलवाने के लिए गाड़ी किनारे करने को कहा तो वह अभद्रता करने लगा, तब गनर ने सख्ती दिखाई थी। - वीर विक्रम सिंह प्रिंस, विधायक, मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)