फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmers sitting on indefinite strike in cold

Bareilly News: ठंड में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसान

Thu, 25 Dec 2025 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Farmers sitting on indefinite strike in cold
आंवला। भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट के पदाधिकारी और सदस्य विभिन्न क्षेत्रीय समस्याओं व मांगो को लेकर बुधवार दोपहर तहसील गेट के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगो का निस्तारण नहीं होगा। वे अपना धरना समाप्त नहीं करेंगे। शाम को सीओ नितिन कुमार व एसडीएम विदुषी सिंह ने किसानों को समझाने का काफी प्रयास किया और इस कड़ाके की सर्दी में धरने को आगामी कुछ सप्ताह तक स्थगित करने व मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया, पर किसान नहीं मांने और आगामी 30 दिसंबर को धरना स्थल पर बडी पंचायत का ऐलान कर दिया।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव चौ. शिशुपाल सिंह ने बताया कि काफी समय पहले हमारे संगठन ने चार सूत्रीय ज्ञापन दिया था, जिसमें मनौना के किसान अली मोहम्मद एसडीएम द्वारा तूदाबंदी के आदेश के बावजूद विपक्षी ने मेड़ को तोड़कर अपने खेत मिला लिया। अनुपुरा मोहल्ले की हूरबानों ने प्लाॅट खरीदा था, जिस पर अवैध कब्जा है। कई बार शिकायत के बाद कब्जा नहीं हट सका। बरसेर गांव के किसान देवशरण के खेत में पूरे गांव का गंदा पानी आता है। उसकी फसल बर्बाद हो रही है, पर कोई सुनवाई न हो सकी। केसरपुर के किसान शफी अहमद के खेत में अवैध तरीके से बिना सहमति से विद्युत लाइन खींच ली गई। जांच में शिकायत की पुष्टि होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस दौरान पंकज शर्मा, ऊदल सिंह वर्मा, महाराज सिंह यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed