फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmers Protest alert police stopped farmers in Budaun

Farmers Protest: बदायूं में किसान आंदोलन को लेकर अलर्ट, कई जगह रोके गए किसान, पुलिस से हुई तकरार

Tue, 13 Feb 2024 05:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 13 Feb 2024 05:14 PM IST
सार

किसानों ने अपनी मांगों को लेकर फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। इसको लेकर बदायूं जिले में मंगलवार को अलर्ट पर रही। सिलहरी में दिल्ली कूच की तैयारी कर रहे किसानों को पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने रोक दिया।

विज्ञापन
Farmers Protest alert police stopped farmers in Budaun
बदायूं में पुलिस ने किसानों को दिल्ली जाने से रोका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसानों के दिल्ली कूच को लेकर मंगलवार को बदायूं जिले में अलर्ट है। किसान नेताओं के घरों की सुबह से ही निगरानी शुरू कर दी गई। सिलहरी में दिल्ली कूच की तैयारी कर रहे किसानों को पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने रोक दिया। यहां पुलिस और किसानों के बीच तकरार भी हुई।

विज्ञापन


सिलहरी में बिजली उपकेंद्र पर दिल्ली कूच के लिए भाकियू अराजनैतिक जिलाध्यक्ष केपीएस राठौर के नेतृत्व में किसान सुबह से ही एकत्र होना शुरू हो गई। काफी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भी पहुंच गईं। सीओ बिसौली सुनील कुमार भी काफी फोर्स के साथ पहुंच गए। 
विज्ञापन


यहां किसानों को दिल्ली कूच से रोक दिया गया। इसको लेकर पुलिस अधिकारियों और किसान नेताओं के बीच तकरार भी हुई। किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मैदान में खड़ा कर वहीं बैठ गए। इस दौरान प्रताप सिंह, हरीश सिंह, बिशेष पटेल, कालू, हरवंश पटेल , हवलदार खान, भगवान दास, प्रशांत पटेल आदि किसान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Haldwani Violence: 26 साल पहले अब्दुल मलिक पर बरेली के थाने में हुई थी हत्या की रिपोर्ट; जानें क्या था मामला

दोपहर तक किसान नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच वार्ता के बाद किसानों के दिल्ली न जाने पर सहमति बन गई। किसानों के घर लौटने के बाद भी यहां पुलिस तैनात रही। किसान नेताओं की गतिविधियों पर भी नजर रखी गई।

ये हैं किसानों की मांग
किसान फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गारंटी कानून, कर्ज माफी, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग कर रहे हैं।

भाकियू टिकैत ने शुरू किया बेमियादी धरना
भाकियू टिकैत ने मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर मालवीय आवास पर बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। बकाया में किसानों के नलकूपों के कनेक्शन काटने के विरोध में 21 फरवरी को बिजली उपकेंद्रों के घेराव का भी ऐलान किया गया। 

मंडल प्रवक्ता राजेश सक्सेना ने कहा कि किसानों कर हर स्तर पर शोषण किया जा रहा है। मांगे पूरी न होने पर धरना जारी रखने का भी ऐलान किया। अध्यक्ष रमाशंकर शंखधार ने ग्रामीण विकास बैंक पर किसानों के शोषण का आरोप लगाया। इस मौके पर योगेश सिंह यादव, राशिद अब्बासी, नेपाल प्रधान, रामदास, बाबूराम गुप्ता, शिवदयाल सागर, मुस्लिम, गुड्डू, सुलेमान आदि रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed