{"_id":"61ae67a69618ca70617e605b","slug":"farmers-furious-for-rejecting-sugarcane-closed-the-gate-of-dwarkesh-sugar-mill-by-installing-a-trolley-bareilly-news-bly4684134107","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना रिजेक्ट करने पर भड़के किसान, ट्रॉली लगाकर बंद किया द्वारिकेश शुगर मिल का गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना रिजेक्ट करने पर भड़के किसान, ट्रॉली लगाकर बंद किया द्वारिकेश शुगर मिल का गेट
विज्ञापन
कपड़े उतारकर प्रदर्शन करते किसान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाम सात बजे शुरू होकर रात तक चलता रहा धरना प्रदर्शन
फतेहगंज पूर्वी और फरीदपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची
फरीदपुर। द्वारकेश शुगर इंडस्ट्रीज में हाफिजगंज क्षेत्र के गांव लमखेड़ा के चंद्रप्रकाश गंगवार का गन्ना रिजेक्ट करने पर किसान भड़क गए। उन्होंने शुगर मिल के गेट पर ट्रॉली लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और घंटों नारेबाजी करते रहे। देर रात तक फैक्टरी प्रबंधन की ओर से कोई भी उनसे बात करने नहीं पहुंचा था।
चंद्रप्रकाश गंगवार ने बताया कि जब वह गन्ने ट्रॉली लेकर पहुंचे तो शुगर मिल के गेट पर उसे खराब बताकर रिजेक्ट कर दिया। इसके बाद उन्होंने अपनी ट्रॉली एंट्री गेट के सामने लगा दी और साथी किसानों के साथ जमीन पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ किसान उनके साथ ही अर्द्धनग्न होकर भी बैठ गए। उनके साथ ही अन्य तमाम किसान भी धरने में शामिल होकर नारेबाजी करने लगे।
लमखेड़ा के चंद्रप्रकाश गंगवार, डगरौली के शैलेंद्र सिंह, निवड़िया के राहुल पाल और अंकित पाल ने बताया कि शुगर मिल वालों ने उनका गन्ना भी खराब बताकर रिजेक्ट कर दिया है। जब तक उनकी ट्रॉली पास नहीं की जाएगी, धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। उन लोगों ने यह भी कहा कि अगर फैक्टरी प्रबंधन ऐसे ही मनमानी करेगी तो वे लोग भूख हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
मौके पर तैनात की गई पुलिस
किसानों के प्रदर्शन की सूचना पर फरीदपुर और फतेहगंज पूर्वी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस वालों ने भी किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे लोग धरने पर बैठे रहे। शाम सात बजे से देर रात तक किसान फैक्टरी गेट पर ही बैठकर नारेबाजी करते रहे लेकिन न तो फैक्टरी प्रबंधन से कोई उनसे बात करने पहुंचा, न ही किसी ने कोई आश्वासन दिया।