{"_id":"6585f3d92d6fe5bf0b02f926","slug":"farmers-body-found-hanging-from-a-tree-in-the-field-faridpur-news-c-188-1-sbly1013-612-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला किसान का शव
Sat, 23 Dec 2023 02:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 23 Dec 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदपुर। बंजरिया गांव में खेत पर पेड़ से फंदे के सहारे किसान धर्मपाल (50) का शव लटका मिला। परिजनों ने गांव के ही तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है, लेकिन देर शाम तक पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
गांव के धर्मपाल के खेत में गेहूं की फसल है। उनके खेत के पीछे गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में गन्ना की फसल है। गन्ने की फसल काटने के बाद पड़ोसी किसान धर्मपाल की गेहूं की फसल में होकर ट्रैक्टर-ट्राॅली निकालना चाहता था। धर्मपाल इसका विरोध कर रहे थे। परिजनों का आरोप है कि शिकायत करने पर पुलिस ने एक दिन पहले दोनों पक्षों को हवालात में बंद कर दिया।
पुलिस ने जबरन गेहूं के खेत से गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली निकलवा दी। इसके बाद आरोपियों ने धर्मपाल को लज्जित किया कि उसने अपना ट्रैक्टर निकलवा लिया। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे धर्मपाल का शव खेत पर एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वाले गांव के ही तीन लोगों पर हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगा रहे हैं, लेकिन देर शाम तक उन्होंने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
फरीदपुर इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।