{"_id":"66b6c98b7b401b6b5b0a3525","slug":"farmer-union-workers-created-ruckus-at-the-police-station-bareilly-news-c-4-bly1015-456585-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने थाने पर काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने थाने पर काटा हंगामा
Sat, 10 Aug 2024 07:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 10 Aug 2024 07:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीगंज। खुसरो डिग्री कॉलेज में डी-फार्मा की फर्जी मार्कशीट के मामले में किसान यूनियन के नेताओं ने थाने पर हंगामा काटते हुए कॉलेज के एमडी व बेटे के खिलाफ तहरीर दी। वहीं, कॉलेज के अन्य छात्र-छात्राओं ने भी इस मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह राठी शुक्रवार को पदााधिकारियों के साथ सीबीगंज थाने पहुंचे। वहां सीबीगंज स्थित खुसरो डिग्री काॅलेज के प्रबंधन द्वारा डी-फार्मा कोर्स कराने के नाम बच्चों को फर्जी मार्कशीट थमाने के मामले में एमडी, उनके पुत्र और शिक्षक पर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। उन्होंने बताया तमाम गरीब किसानों के बच्चों ने ब्याज पर रुपये लेकर काॅलेज के एमडी शेर अली जाफरी, उनके बेेटे व शिक्षक तारिक को दिए हैं। इसके बाद भी उन्हें फर्जी मार्कशीट थमा दी गई। इंस्पेक्टर के आश्वासन पर कार्यकर्ता शांत हुए। वहीं, कई अन्य छात्र-छात्राओं ने भी मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर राजबली ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
वहीं, काॅलेज के चेयरमैन शेर अली जाफरी का कहना है कि इसका उनसे और उनके काॅलेज का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने खुद इस मामले में डी-फार्मा इंचार्ज विश्वनाथ शर्मा को एसएसपी के पास भेजकर जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग की है।