फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmer tried to commit suicide in fear of arrest

कर्ज में डूबे किसान ने गिरफ्तारी के डर से की खुदकुशी की कोशिश

Fri, 09 Mar 2018 12:53 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 09 Mar 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
Farmer tried to commit suicide in fear of arrest
loan

मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव दीनापुर में बुधवार को किसान नवाब सिंह यादव ने खेत में पेड़ पर फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। इत्तफाक से भतीजे की नजर पड़ी तो उसने हंसिया से रस्सी काट दी। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है है कि कर्ज चुकता न कर पाने पर तहसील से अमीन और बैंक के फील्ड ऑफिसर ने मंगलवार को उन्हें पकड़कर ले जाने की कोशिश की थी। गांव वालों ने उन्हें छुड़ाया था। तब से वह तनाव में थे।

विज्ञापन

नवाब सिंह यादव (60) को तत्काल ऑक्सीजन लगाकर बचाने की कोशिश की गई। डॉ. नितिन कुमार सिंह ने मेडिकल परीक्षण में पाया कि उन्होंने गले में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की है। नवाब सिंह के भतीजे सुखवीर के मुताबिक, उनके दादा मुखराम के नाम सहसवान की शहबाजपुर एसबीआई शाखा में केसीसी खाता था। चार साल पहले उस खाते से तीन लाख लोन लिया गया। अब रकम बढ़कर करीब साढ़े चार लाख हो गई थी। दादा के मरने के बाद लोन ताऊ नबाव सिंह और उनके तीन भाइयों नेम सिंह, अमर सिंह और झुन्ना सिंह के नाम आ गया। नियमानुसार, पांच साल बाद आरसी कटनी चाहिए थी, पर बैंक वालों ने इसे पहले ही कटवा दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील के अमीन की टीम के साथ बैंक के फील्ड ऑफिसर संजीव कुमार ने उनके घर पर दबिश दी और नवाब सिंह को पकड़ लिया। टीम उन्हें ले जा रही थी, तभी गांव वालों ने जल्द बकाया चुकता करने की बात कहकर छुड़वा लिया। इसके बाद से ही ताऊ गुमसुम थे। गुरुवार सुबह वह खेत पर सिंचाई करने गए। एकांत देखकर रस्सी के सहारे पेड़ पर फंदा लगा लिया। सुखवीर ने बताया कि उनका छोटा भाई सुरेंद्र घूमते हुए उधर से निकला तो उसने रस्सी के सहारे ताऊ को लटकते और तड़पते देखा तो भागकर हंसिये से रस्सी काट दी। शोर मचाया तो कई लोग आ गए और ताऊ को यहां ले आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed