फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmer killed by being crushed by tractor

Bareilly News: ट्रैक्टर से कुचलकर किसान की हत्या

Mon, 15 Jan 2024 03:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Farmer killed by being crushed by tractor
संवाद न्यूज एजेंसीगुलड़िया। सिरौली थाना क्षेत्र के बड़ागांव में पुलिस चौकी के पास एक किसान की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। युवक के चाचा ने उसी के दोस्तों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी फरार हो गए हैं।
विज्ञापन

सिरौली थाना क्षेत्र के गांव डालचंद गौटिया निवासी जमुना प्रसाद (40) को शनिवार शाम छह बजे उनके पड़ोसी ईश्वरी प्रसाद, कुंवरपाल और परमेश्वरी मीरगंज मिल पर गन्ना पहुंचाने की बात कहकर घर से बुलाकर ले गए थे। बताते हैं आरोपियों और जमुना प्रसाद ने बड़ागांव चौकी के सामने दुकान में बैठकर शराब पी थी। सुबह बड़ागांव पुलिस चौकी से 200 मीटर दूर एक खेत में जमुना प्रसाद का रक्तरंजित शव मिला। उनका सिर कुचला हुआ था। आसपास के लोगों ने शव की पहचान कर जमुना प्रसाद के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर सिरौली ने घटना के बारे में आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा ने भी मौके की पड़ताल की। मृतक के चाचा नेपाल ने गांव के ही ईश्वरी प्रसाद, कुंवरपाल और परमेश्वरी के खिलाफ ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी पर वे नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ देखे गए थे आरोपी
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि आरोपियों से जमुना प्रसाद की दोस्ती थी। शनिवार रात भी उन्हें साथ देखा गया था। साथ में खाने-पीने के दौरान विवाद के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। गांव में चर्चा ये भी है कि सभी दोस्त पार्टी करने के बाद साथ में ट्रैक्टर पर बैठकर घर जा रहे थे। किसी तरह से जमुना प्रसाद गिर गए या किसी ने उन्हें फेंक दिया और वह उसी ट्रैक्टर के नीचे आ गए। इससे उनकी मौत हो गई।

वर्जन
रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। किसी रंजिश की बात सामने नहीं आई है। आरोपी फरार हैं। उनके पकड़े जाने के बाद ही वास्तविकता का पता लगेगा। - मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed