{"_id":"66b6c7b300f9dcb22c0df412","slug":"farmer-injured-in-wild-boar-attack-aonla-news-c-396-1-bas1001-169-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जंगली सूअर के हमले में किसान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जंगली सूअर के हमले में किसान घायल
Sat, 10 Aug 2024 07:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 10 Aug 2024 07:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज। रामगंगा खादर के गांव सूदनपुर निवासी किसान होरीलाल पर शुक्रवार सुबह जंगली सूअर ने हमला कर दिया। भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई। जंगली सूअर के हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गए। उनके पैर में 18 टांके आए हैं। हाथ की एक अंगुली भी सूअर ने चबा ली।
खून से लथपथ हालत में गन्ने के खेत से बाहर आने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिवार वाले उन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए।
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में जंगली सूअरों का आतंक है। पिछले साल सुनीता देवी पत्नी नत्थूलाल, उससे पहले अतरकली पत्नी रघुवरदयाल और जुक्खी पुत्र बद्रीप्रसाद को सूअर ने हमला करके घायल कर दिया था। किसान रामदास, छेटेलाल, टीकाराम, नत्थू वर्मा, जगदीश मौर्य आदि ने बताया कि सूअर फसल भी बर्बाद कर रहे हैं।