फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmer dies after being crushed by tractor in Bareilly

Bareilly News: ट्रैक्टर में चाबी लगी छोड़ चला गया चालक, बच्चे ने कर दिया स्टार्ट, हुआ दर्दनाक हादसा

Fri, 21 Apr 2023 05:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Apr 2023 05:12 PM IST
सार

बरेली के फतेहगंज पूर्वी में शुक्रवार दोपहर को दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क किनारे भैंसागाड़ी के पास खड़े किसान को ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Farmer dies after being crushed by tractor in Bareilly
घटनास्थल पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पूर्वी में ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से एक किसान की जान चली गई। चालक ट्रैक्टर में चाबी लगाकर कहीं चला गया। चालक की सीट पर बच्चा बैठा हुआ था। उसने चाबी घुमाकर ट्रैक्टर स्टार्ट कर दिया। गियर में होने से ट्रैक्टर चल पड़ा, जिसकी चपेट में आने से किसान की मौत हो गई।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव सरेंदा निवासी सोबरन मौर्य परिवार के साथ गेहूं बेचने आए थे। गेहूं बेचने के बाद सड़क किनारे भैंसागाड़ी खड़ी थी। उसी पर उनके तीन पौत्र भी बैठे थे। पास में ट्रैक्टर खड़ी हुई थी, जिसमें ट्रॉली भी लगी थी। ट्रैक्टर पर बैठे बच्चे ने ट्रैक्टर स्टार्ट कर दिया, जिससे ट्रैक्टर चल पड़ा। 

विज्ञापन

पेड़ से टकराने के बाद रुका ट्रैक्टर 

जब तब लोग ट्रैक्टर को बंद कर पाते, उससे पहले ही ट्रैक्टर सोबरन मौर्य को कुचलते हुए पिकअप गाड़ी से टकराने के बाद दुकान के बाहर पेड़ से टकराकर रुक गया। वहीं दुकानदार ने भागकर अपनी जान बचाई। हादसे में सोबरन की मौत हो गई। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। 

बताया गया है कि ट्रैक्टर चालक अपने बच्चे को सीट पर बैठाकर मार्केट में खरीदारी करने गया था। हादसे के बाद बच्चे को लेकर चालक मौका पाकर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान की मौत से उसके परिवार में चीत्कार मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed