फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farewell to March... mercury crossed 36 degreesFarewell to March... mercury crossed 36 degrees

Bareilly News: मार्च की विदाई... 36 डिग्री के पार पहुंचा पारा

Mon, 01 Apr 2024 08:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 08:25 AM IST
विज्ञापन
Farewell to March... mercury crossed 36 degreesFarewell to March... mercury crossed 36 degrees
बरेली। सप्ताहभर से चढ़ रहा पारा मार्च के अंतिम दिन 36 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को धूल भरी तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ ही, भीषण गर्मी से बचाव के लिए कहा है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही चटक धूप हुई। सुबह दस बजे से धूप गर्मी का अहसास कराने लगी। लोग राहत पाने के लिए घरों में पंखे, कूलर के सामने चिपके रहे। बेहद जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। आम दिनों में व्यस्त रहने वाले मुख्य मार्गों पर दोपहर में आवाजाही सीमित रही। दिन का पारा सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 22.1 डिग्री सेल्यिसस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 67 फीसदी रहा।
विज्ञापन

रविवार को हवा की गति 14 किमी प्रति घंटे दर्ज हुई। धूल भरी हवा से राहगीर जूझते रहे। ज्यादातर दो पहिया वाहन चालक हेलमेट लगाकर ही निकले। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पूर्व दक्षिण पूर्व दिशा से चल रही हवा की वजह से तापमान में बढ़ोतरी का क्रम दो दिनों तक जारी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed