फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farewell prayer performed with devotion

Bareilly News: अकीदत से अदा की अलविदा की नमाज

Sat, 06 Apr 2024 03:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 06 Apr 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Farewell prayer performed with devotion
बरेली। माह-ए-रमजान के आखिरी जुमा पर शहर की हर छोटी-बड़ी मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गई। मस्जिदों के इमाम ने खुतबे में अलविदा.. अलविदा, माह-ए-रमजान अलविदा... पढ़ा, जो लोगों के दिलों में रमजान शरीफ के जाने के मलाल का एहसास करा गया। अकीदत भरे माहौल में हजारों लोगों ने नमाज अदा कर दुआएं मांगी।
विज्ञापन

किला स्थित शाही जामा मस्जिद में 15-16 हजार नमाजियों ने अलविदा की नमाज पढ़ी। वहां मस्जिद के हॉल के अलावा मदरसे की छत आदि पर सफे और चादरें बिछा कर लोगों ने नमाज पढ़ी। इमाम मुफ्ती खुर्शीद आलम ने कहा कि जैसे ईद की नमाज ईदगाह में पढ़ना अफजल है, वैसे ही अलविदा की नमाज जामा मस्जिद में पढ़ना अफजल है। ईद की नमाज से पहले लोगों को जकात और फितरा अदा करना चाहिए।
विज्ञापन

जामा मस्जिद कमेटी के सचिव डॉ. नफीस खान ने बताया कि जामा मस्जिद में ईद की नमाज सुबह 9:30 बजे अदा की जाएगी। कमेटी के सदस्य फरहान रजा खान सहित अन्य सदस्यों ने व्यवस्था संभाली। दरगाह आला हजरत स्थित रजा मस्जिद में सबसे आखिरी में अपराह्न साढ़े तीन बजे अलविदा की नमाज अदा की गई। यहां दरगाह प्रमुख हजरत सुब्हानी मियां, सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां समेत आला हजरत परिवार के लोगो ने नमाज अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांकर टोला की नूरानी मस्जिद में सूफी रिजवान रजा खां ने नमाज पढ़ाई। दरगाह ताजुशशरिया में काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद रजा खान (असजद मियां) ने नमाज अदा कराई। यहां पर जमात के राष्ट्रीय महासचिव फरमान मियां सहित अन्य लोगों ने नमाज पढ़ी। खानकाह-ए-नियाजिया में सज्जादानशीन अल्हाज मेहंदी मियां, पीराशाह मस्जिद में इमाम मौलाना तौहीद रजा ने नमाज अदा कराई। दरगाह शाहदाना वली, दरगाह शाह शराफत अली मियां, दरगाह वली मियां, दरगाह बशीर मियां, दरगाह वामिक मियां में भी नमाज अदा की गई।

सुबह से रही रौनक, लगे मेले

मुस्लिम बहुल इलाकों में सुबह से ही रौनक रही। बच्चों से लेकर बड़े तक तैयार होकर नमाज के लिए अपने-अपने क्षेत्र की मस्जिदों में समय के अनुसार पहुंचे। जामा मस्जिद चौक और मलूकपुर में मेले का आयोजन किया गया। यहां बच्चों ने खान-पान से लेकर खेल-खिलौनों और झूलों का आनंद लिया। इसमें परिजन भी उनके साथ शामिल रहे और चाट व आइसक्रीम का जायका लेते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed