{"_id":"66106f882c49005788089f07","slug":"farewell-prayer-offered-with-devotion-aonla-news-c-183-1-sbly1007-102875-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अकीदत के साथ अदा की गई अलविदा की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अकीदत के साथ अदा की गई अलविदा की नमाज
Sat, 06 Apr 2024 03:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 06 Apr 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
आंवला/नवाबगंज/मीरगंज। मुकद्दस माह रमजान में शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज में भारी भीड़ जुटी। लोगों ने पाकीजगी के साथ अलविदा जुमे की नमाज अदा करके अमन-चैन व भाईचारा की दुआ मांगी। सड़कों पर नमाज अदा करने की मनाही को सभी ने माना।
आंवला में मोहल्ला किला स्थित बारहबुर्जी मस्जिद, फूटा दरवाजा मस्जिद, रायवाली मस्जिद, खलीफा वाली मस्जिद, खिड़की वाली मस्जिद, जामा मस्जिद, बेगम वाली मस्जिद, थाने वाली मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गई। नवाबगंज की जामा मस्जिद में पेशे ईमाम कारी फरियाद हुसैन, मोती मस्जिद में मौलाना आबिद हुसैन, अशर्फी मस्जिद में मौलाना मो. नईम, चौपला मस्जिद में कारी हाशिम रजा, अस्पताल स्थित नूरी मस्जिद में मौलाना मो. इरफान, रामपुर वाले मियां की मस्जिद में हाफिज सलीम रजा ने अलविदा की नमाज अदा कराई।
हाफिजगंज की जामा मस्जिद के साथ ही बकैनिया, हरहरपुर मटकली, भड़सर, कुंवरपुर बंजरिया आदि गांवों में भी बड़ी संख्या में नमाजी जुटे। मीरगंज क्षेत्र में नमाज शांति से अदा की गई। सुरक्षा की दृष्टि से उपजिलाधिकारी देशदीपक सिंह व सीओ दीपशिखा अहिबरन भी भ्रमणशील रहे। सिरौली में नगर पंचायत की ओर से मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई कराई गई। बहेड़ी में स्टेशन वाली मस्जिद, आला हजरत मस्जिद, बशीरी मस्जिद, बाइपास रोड स्थित मस्जिद में अलविदा की नमाज अदा हुई।