{"_id":"69fba04d497e50ccae05bd63","slug":"fans-and-ups-installed-in-the-school-bareilly-news-c-4-bly1053-879039-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: विद्यालय में लगवाए पंखे व यूपीएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: विद्यालय में लगवाए पंखे व यूपीएस
Thu, 07 May 2026 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 07 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
रोटरी क्लब ऑफ बरेली ने प्रोजेक्ट सक्षम के तहत आलमगिरिगंज स्थित पं. श्यामाचरण सरस्वती शिशु मंदिर में पंखे एवं यूपीएस लगवाए। क्लब के अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि रोटरी क्लब शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है। प्रोजेक्ट सक्षम के माध्यम से क्लब का लक्ष्य विद्यालयों में बुनियादी एवं तकनीकी सुविधाओं को सुदृढ़ करना है, ताकि छात्र-छात्राएं बिना किसी असुविधा के अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकें। इस अवसर पर लैंग्वेज लैब और डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने की भी घोषणा की गई। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सीए राजेन विद्यार्थी, क्लब अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, सचिव शेखर यादव, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर सीए अंकित अग्रवाल, मोहन गुप्ता, नरेश मलिक, गोविंद सक्सेना, नीरज प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन