{"_id":"6918ea44db9443f5070ad7b5","slug":"famous-temples-will-be-developed-as-tourist-destinations-bareilly-news-c-4-1-bly1039-766940-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रसिद्ध मंदिरों में विकसित होंगे पर्यटन स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रसिद्ध मंदिरों में विकसित होंगे पर्यटन स्थल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। महानगर के अलावा देहात क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिरों को विकसित कर पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी में पर्यटन विभाग जुट गया है। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। इस पर स्वीकृति मिलते ही मीरगंज, फरीदपुर, आंवला समेत अन्य तहसील क्षेत्रों में काम शुरू हो सकेगा। इससे धार्मिक स्थल की सुंदरता के साथ वहां रहने वाले लोगों की आर्थिक स्थिति भी अच्छी होगी। पर्यटन विभाग ने जिले के धार्मिक स्थलों को भव्य और पर्यटन केंद्र के रूप में उभारने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। अब देहात क्षेत्र के मंदिर व पर्यटन स्थलों को निखारने का काम किया जा रहा है।
अलग-अलग मंदिरों के लिए अलग-अलग बजट भेजा
पर्यटन विभाग के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए मीरगंज के फतेहगंज पश्चिमी में ठाकुर मंदिर में पर्यटन स्थल का निर्माण होगा। इसके लिए एक करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। फरीदपुर में शिव मंदिर पहलऊनाथ में पर्यटन विकास कार्य के लिए एक करोड़ रुपये, आंवला के गुलड़िया गौर शंकर मंदिर में निर्माण कार्य के लिए 50 लाख रुपये, बिथरी चैनपुर में सिरोही मंदिर के लिए एक करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। रकम के आवंटन होते ही मंदिरों में हाॅल, कमरे, गेट, पूजा स्थल आदि का निर्माण कराया जाएगा। संवाद
--
स्वीकृति मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य : क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मंदिर में पुराने निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहे है, जो प्रस्ताव नए भेजे गए हैं। उनकी स्वीकृति आते ही वहां भी निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे।