{"_id":"64f0fede6a0777881f0150e7","slug":"famous-smack-smugglers-munni-and-virendra-arrested-bareilly-news-c-4-1-bly1032-239111-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्मैक तस्करी में बदनाम मुन्नी चौथी बार भेजी गई जेल, एक अन्य तस्कर भी हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्मैक तस्करी में बदनाम मुन्नी चौथी बार भेजी गई जेल, एक अन्य तस्कर भी हुआ गिरफ्तार
Fri, 01 Sep 2023 02:30 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 01 Sep 2023 02:30 PM IST
सार
पुलिस ने फतेहगंज पश्चिमी की अजहरी मस्जिद के पास से मुन्नी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने उत्तराखंड, दिल्ली, मुरादाबाद और बरेली मंडल में स्मैक की आपूर्ति करना बताया। वह पहले भी जेल जा चुकी है।
विज्ञापन
स्मैक तस्करी के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में पुलिस ने स्मैक तस्करी के आरोपी वीरेंद्र कुमार और मुन्नी को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया। दोनों से 64 ग्राम स्मैक बरामद की है। वीरेंद्र पहली और मुन्नी चौथी बार जेल गई है।
विज्ञापन
बुधवार देर रात रहपुरा अंडरपास से थाना शीशगढ़ के गांव रसूलपुर निवासी वीरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया था। उसका एक साथी भाग गया था। पूछताछ में वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती करने पर उसने बताया कि वह पहली बार मोहल्ला नई बस्ती निवासी स्मैक तस्कर मुन्नी से 30 ग्राम स्मैक लाया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- महंगा पड़ रहा ट्रेन का सफर: सुविधा का बहाना... यात्रियों की कट रही जेब, रेलवे का भर रहा खजाना
विज्ञापन
उसके बताए मुताबिक बाहर से आने वाले व्यक्ति को देने के लिए इंतजार कर रहा था, लेकिन उससे पहले पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कई जगह दबिश दी। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने कस्बा की अजहरी मस्जिद के पास से मुन्नी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में उसने उत्तराखंड, दिल्ली, मुरादाबाद और बरेली मंडल में स्मैक की आपूर्ति करना बताया। उसके पास से पुलिस ने 34 ग्राम स्मैक बरामद की है। मुन्नी कस्बा के भाईजान नाम से चर्चित स्मैक तस्कर की शागिर्द है। फिलहाल शराफत उर्फ भाईजान कस्बा से फरार हो गया है।