फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Family not police found killed youth

बहेड़ी युवक की हत्या परिवार वालों को ढूंढनी पड़ी लाश 

Mon, 16 Apr 2018 07:06 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Mon, 16 Apr 2018 07:06 PM IST
विज्ञापन
Family not police found killed youth
काम करके लौट रहे राजमिस्त्री के रास्ते में लापता होने के बाद परिवार वालों ने पुलिस चौकी जाकर उसे तलाश करने की फरियाद की, लेकिन पुलिस ने उन्हें सुबह तलाश करने की बात कहकर लौटा दिया। पुलिस से निराश होकर राजमिस्त्री के परिवार वाले खुद ही उसे ढूंढने में जुटे तो चार घंटे बाद उत्तराखंड की सीमा पर बसे गांव भुड़िया कॉलोनी के जंगल में उसकी लाश मिली। युवक की हत्या की खबर मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। इस मामले में कथियार फार्म के एक युवक की पत्नी से अवैध संबंधों का आरोप लगाते हुए उसके पति और दो रिश्तेदारों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। युवक के सीने पर गोली मारी गई, जोकि आर-पार हो गई थी। 
विज्ञापन

अमरिया (पीलीभीत) के मुड़लिया गांव के हबीब अहमद का 27 वर्षीय मझला बेटा इमरान करीब 15 सालों से बहेड़ी के भुड़िया कॉलोनी इलाके में राजमिस्त्री का काम करता था। इन दिनों वह भुड़िया कॉलोनी में कुलविंदर सिंह का मकान बना रहा था। शनिवार रात वह 10 बजे तक नहीं लौटा तो घरवालों ने फोन पर कुलविंदर से पूछताछ की। पता चला वह शाम सात बजे ही बाइक से चला गया था। रात साढ़े 11 दस बजे घरवालों ने भुड़िया पुलिस चौकी पहुंचकर पुलिस वालों से इमरान को ढूंढने की फरियाद की, लेकिन पुलिस ने उन्हें सुबह आने की बात कहकर लौटा दिया। बाद में परिजनों ने खुद ही लाश ढूंढकर पुलिस को बताया कि इमरान की लाश मिल गई है तो पुलिस हरकत में आई। मृतक के भाई मोहम्मद आरिफ की तहरीर पर मोनू सिंह, बिजेंद्र सिंह, पिंदर सिंह व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक मृतक के पेट व सीने में किसी नुकीले हथियार से वार किया गया है।  
विज्ञापन


मोनू ने की थी राज मिस्त्री को कार में डालने की कोशिश
इमरान के परिवार के मुताबिक कथरिया फार्म के मोनू सिंह का मकान बनाने का काम इमरान ने किया था। मोनू सिंह पुर्तगाल में काम करता है। आरोप है कि इसी दौरान मोनू की उससे रंजिश हो गई। परिजनों के मुताबिक 12 अप्रैल को मोनू सिंह ने इमरान को सितारगंज रोड पर सिडकुल के पास कार में अगवा करने की कोशिश की थी, उसके साथ तीन लोग और थे। इमरान के शोर मचाने पर वे सभी भाग निकले थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में बहेड़ी पुलिस ने मृृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा कायम कर लिया है। पुलिस इसमें जांच भी करेगी। अवैध संबंधों को लेकर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि हत्या के वक्त मोनू की लोकेशन पुर्तगाल और एक अन्य आरोपी की लोकेशन उत्तराखंड में पाई गई है।  -डॉ. सतीश कुमार एसपी देहात 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed