{"_id":"660c223ce38975ab6c0e943f","slug":"family-members-create-ruckus-afters-woman-dies-of-heart-attack-in-bareilly-2024-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पार्षद पति के इशारे पर पुलिस ने धमकाया... गर्भवती महिला की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पार्षद पति के इशारे पर पुलिस ने धमकाया... गर्भवती महिला की मौत, हंगामा
Tue, 02 Apr 2024 08:50 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 02 Apr 2024 08:50 PM IST
सार
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के तुलाशेरपुर में एक महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उसके पति का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने पत्नी को धमकाया था, जिससे वह घबरा गई थी। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के इज्जतनगर थाने के तुलाशेरपुर में पुलिस कर्मियों ने पांच माह की गर्भवती शीतल सक्सेना को धमकाया तो हार्टअटैक से उसकी मौत हो गई। आरोप है कि पार्षद संजू देवी के पति हरपाल सागर के इशारे पर पुलिसकर्मी कई दिनों से दबिश देकर धमका रहे थे। इसके विरोध में परिजनों के साथ मोहल्लेवालों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस अफसरों के समझाने और हरपाल व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने पर वे माने।
परिजनों के मुताबिक पुलिसकर्मियों के धमकाने से संजीव की पत्नी शीतल (30) मंगलवार शाम छह बजे आंगन में गश खाकर गिर पड़ीं। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव लेकर घर लौटे परिजन पार्षद और उनके पति के साथ ही पुलिसकर्मियों के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। तीन घंटे बाद पहुंचीं सीओ तृतीय के समझाने पर परिजन माने तो शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।

पार्षद के पति से शीतल की हुई थी कहासुनी
शीतल के पति संजीव ने बताया कि गली के लोगों ने मंदिर का निर्माण कराया है। नवरात्र में यहां मूर्ति की स्थापना होनी है। गली की सड़क काफी खराब थी। इसे सही कराने के लिए सोमवार को गली की महिलाएं शीतल के साथ वार्ड तीन की पार्षद संजू देवी के पास गई थीं। वहां इनकी पार्षद के पति हरपाल सागर से कहासुनी हो गई थी।
तहरीर पर ही करने लगे धरपकड़
आरोप है कि पार्षद के पति हरपाल ने उन लोगों से गाली-गलौज की। इसके बाद हरपाल ने थाने में तहरीर दे दी थी। पुलिसकर्मी दबिश देकर लोगों की धरपकड़ कर रहे थे। आरोप है कि गली में खड़ी शीतल को पुलिसकर्मियों ने यह कहकर धमकाया कि वह भी नामजद हैं। इसके बाद ही शीतल की तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन