{"_id":"689d02a1116c8acd53005b71","slug":"fake-seals-fake-government-documents-maker-arrested-sensitive-documents-also-recovered-bareilly-news-c-4-vns1074-703970-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फर्जी मोहरें और जाली सरकारी दस्तावेज बनाने का आरोपी गिरफ्तार, संवेदनशील कागजात भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फर्जी मोहरें और जाली सरकारी दस्तावेज बनाने का आरोपी गिरफ्तार, संवेदनशील कागजात भी बरामद
Thu, 14 Aug 2025 02:54 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 02:54 AM IST
सार
बरेली में आर्मी इंटेलीजेंस से मिले इनपुट पर पुलिस ने अमानुद्दीन नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। उसके पास एक पॉलिथीन से सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं की 44 मोहरें मिलीं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बरेली में आर्मी इंटेलीजेंस के इनपुट पर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को एक व्यक्ति को सरकारी व गैरसरकारी संस्थानों की मोहरें, सेना भर्ती कार्यालय, कैंट बोर्ड कार्यालय समेत कई सरकारी संस्थाओं के जाली दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ की गई है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि बुधवार को आर्मी इंटेलीजेंस लखनऊ के जरिये सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा मार्केट में एक व्यक्ति सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं की फर्जी मोहरें बनाने का काम करता है। इसके अलावा वह जाली दस्तावेज भी बनाता है।
विज्ञापन
पॉलिथीन से मिलीं 44 मोहरें
सूचना के आधार पर स्टेशन रोड, बिहारीपुर और कुतुबखाना चौकी प्रभारी ने संयुक्त रूप से संदिग्ध की घेराबंदी कर इंदिरा मार्केट से नैनीताल रोड बड़ा पुल निवासी अमानुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास एक पॉलिथीन से सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं की 44 मोहरें मिलीं। काफी संख्या में अर्ध निर्मित मोहरें भी बरामद की गईं। इनमें एसएसपी, सीएमओ, डीआईओएस, बीएसए, सीईओ कैंट, सैन्य छावनी आदि की मोहरें भी शामिल हैं। उसके पास से कुछ संवेदनशील कागजात भी मिले हैं। इनकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सेना भर्ती कार्यालय के जाली कागजात भी बरामद किए हैं। कागजों पर 212 मोहरों के प्रिंट भी बरामद किए गए हैं। स्टांप मेकिंग मशीन, लैपटॉप व प्रिंटर भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। इसके अलावा कई सरकारी विभागों की मोहरों के क्लोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी जाली दस्तावेज और फर्जी मोहरें बनाने का धंधा कर रहा था।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन