फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fake nullah digged by encroachers near roadways

कब्जा बचाने के लिए खोदने लगे ‘फर्जी’ नाला

Sat, 10 Feb 2018 12:23 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 10 Feb 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
fake nullah digged by encroachers near roadways
Nullah
सिकलापुर से रोडवेज जाने वाली सड़क पर नाली पर किए गए अवैध कब्जे को छिपाने के लिए व्यापारियों ने अजब कारनामा कर दिखाया। नगर निगम को गुमराह करने के लिए उन्होंने दुकानों के बाहर दूसरी नाली खुदवानी शुरू कर दी। यह शिकायत नगर निगम पहुंची तो काम बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर निगम की टीम ने सिकलापुर की ओर से रोडवेज मार्ग पर अवैध कब्जे हटाने का अभियान चलाया था। इस दौरान नाले पर बने स्लैब आदि तोड़े गए। नावल्टी चौराहे की ओर बनी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों के आगे भी ऐसा ही अतिक्रमण है। व्यापारियों ने नाली पर कब्जा करके दुकानों को तीन से चार फुट तक आगे बढ़ा लिया है। नगर निगम टीम अभियान में नाला देखकर निर्माण तोड़ रही है। ऐसे में व्यापारियों ने अवैध निर्माण बचाने के लिए दुकानों के आगे नया नाला बना देने की योजना बना ली। शुक्रवार दोपहर इसे खोदने का काम भी शुरू कर दिया गया। इसी बीच सूचना नगर निगम को मिल गई और मीडिया भी वहां पहुंच गई। व्यापारियों को लगा कि उनका फर्जीवाड़ा पकड़ में आ गया है तो नाला खुदाई का काम बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed