फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fake inspector arrested for duping people in the name of sending them abroad in bareilly

बरेली में फर्जी दरोगा गिरफ्तार: विदेश भेजने के नाम पर लोगों से 20 लाख रुपये ठगे, कार पर हूटर लगाकर चलता था

Tue, 27 May 2025 09:00 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 27 May 2025 09:00 PM IST
सार

बरेली के फरीदपुर में पुलिस ने चेकिंग के दौरान फर्जी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया। वह वर्दी का रौब दिखाकर लोगों को जाल में फंसाता था। फिर उन्हें विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी करता था। 

विज्ञापन
Fake inspector arrested for duping people in the name of sending them abroad in bareilly
आरोपी जितेंद्र सिंह खैरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में लोगों को विदेश भेजने के नाम पर वीजा बनवाने के बहाने 20 लाख की ठगी करने वाले फर्जी दरोगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लखीमपुर खीरी निवासी पीड़ित की ओर से उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपी से एक कार, मोबाइल फोन, पुलिस की टोपी, पुलिस का फर्जी आईकार्ड बरामद हुआ है। उसकी ठगी के शिकार कई अन्य लोग अब सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन


फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर फुलवा निवासी जितेंद्र सिंह खैरा को पुलिस ने मंगलवार शाम चेकिंग के दौरान फरीदपुर से गिरफ्तार किया है। जितेंद्र अपनी हूटर व पुलिस की लाइट लगी कार से जा रहा था। आरोपी को पुलिस थाने ले आई तो उसके मोबाइल की जांच व पूछताछ में चौंकाने वाली चीजें पता लगीं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ताऊ के बेटे से करा दी पत्नी की शादी: पति को दोनों के प्यार की भनक लगी... हत्या होने का भी था डर, पढ़ें आपबीती
विज्ञापन
विज्ञापन


पता लगा कि जितेंद्र लोगों को विदेश भिजवाने के नाम पर ठगी करता था। पुलिस की सूचना पर पहुंचे लखीमपुर खीरी के मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम ग्रंट नंबर तीन कुकरा निवासी दलबीर सिंह ने जितेंद्र सिंह खैरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।

Trending Videos

आरोपियों ने पीड़ितों के प्रमाणपत्र भी रख लिए 
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष जुलाई में उसे व कई अन्य लोगों को जर्मनी भेजने के नाम पर व समय-समय पर झूठ बोलकर लगभग 15 से 20 लाख रुपये लिए गए। आरोपी ने तमाम लोगों के प्रमाणपत्र भी अपने पास रख लिए। वह न ही पीड़ितों के कागजात वापस कर रहा था और न ही रुपये वापस दे रहा था। 

वह सब इंस्पेक्टर की वर्दी का फोटो अपनी डीपी पर अक्सर लगाता था। उसके पास सफेद रंग की एक्सयूवी कार है जिस पर पुलिस की लाइट तथा हूटर भी लगा है। दलवीर सिंह से आरोपी ने 3.54 लाख रुपये मोबाइल एप के जरिये ले लिए। रुपये वापस मांगने पर जितेंद्र ने दरोगा होने का रौब दिखाकर उन्हें जेल भेजने की धमकी दी।

छात्रा से बोला- जेल भिजवा दूंगा
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के पंतनगर निवासी छात्रा प्राची सिंह ने पुलिस को बताया कि वह नकटिया में कमरा लेकर रहती हैं और बरेली के एक निजी विश्वविद्यालय की छात्रा हैं। जितेंद्र ने प्राची सिंह को विदेश भिजवाने के लिए उनके शैक्षिक प्रमाणपत्र ले लिए। होटल मनी के लिए उसने 51 सौ रुपये ठग लिए। छात्रा ने उससे जर्मनी जाने का वीजा दिलाने की बात कही थी। हालांकि जितेंद्र ने उसे लग्जमबर्ग का फर्जी वीजा देकर आठ लाख रुपये मांगे। छात्रा ने जब उससे अपने प्रमाणपत्र मांगे तो उसे भी जेल भिजवाने की धमकी दी।

एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि फरीदपुर पुलिस ने एक शख्स को पकड़ा है जो खुद को दरोगा बताकर प्रचारित करता था और लोगों को विदेश भेजने का झांसा देता था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले का जल्दी ही खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed