{"_id":"614e35d28ebc3e05894c1f96","slug":"fake-gutkha-factory-busted-in-joginwada-bareilly-news-bly460752213","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगीनवादा में नकली गुटखा फैक्टरी का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगीनवादा में नकली गुटखा फैक्टरी का भंडाफोड़
विज्ञापन
जांच करती टीम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजारों पैकेट गुटखा, कच्चा माल और पैकिंग मशीनें बरामद, मकान मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन
बरेली। जोगीनवादा में अनिल शर्मा के घर चल रही नकली गुटखा बनाने की फैक्टरी का बारादरी पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। देर रात उसके घर में दबिश देकर पुलिस ने हजारों पैकेट नकली गुटखा, पैकिंग की मशीनें और कच्चा माल बरामद हुआ है। मकान मालिक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि शुक्रवार देर रात जोगीनवादा में महंत की चक्की के सामने वाली गली में गगन कंपनी का नकली गुटखा बनाने की सूचना मिली। यह सूचना गगन गुटखा के स्टॉकिस्ट अमित भारद्वाज ने दी थी। उनकी सूचना पर फोर्स के साथ घेराबंदी कर उन्होंने अनिल शर्मा के मकान में दबिश दी तो वहां एक कमरे में अनिल शर्मा एक मशीन के जरिये कच्चे माल को गगन गुटखा के कागज में पैक करके पैकेट बना रहा था। मौके से चार बोरों में गगन गुटखा के हजारों पैकेट, दो बोरो में कच्चा माल और तमाम रैपर बरामद हुए। इसके बाद उसके घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे से भी दो मशीनें बरामद हुईं।

पार्टनरशिप में था कारोबार, हर घंटे तीन हजार का मुनाफा
पुलिस की पूछताछ में अनिल शर्मा की पत्नी संजना ने बताया कि संजयनगर में रहने वाले एक व्यक्ति ने उनके यहां पार्टनरशिप में मशीन लगाई थी। उसने एक पैकेट पर एक रुपये मुनाफा देने की बात कही थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि अनिल शर्मा हर घंटे करीब 3000 पैकेट नकली गुटखा वहां बना रहा था। इससे उसका हर दिन का कई हजार रुपये का सीधा मुनाफा था। पुलिस ने उसके पार्टनर के घर दबिश दी लेकिन वह फरार मिला।
विज्ञापन