फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Faheem ATM wanted in nine states including UP-Uttarakhand arrested from Moradabad

UP: 66 मुकदमे... यूपी-उत्तराखंड समेत नौ राज्यों में वांछित; ढाई लाख का इनामी फहीम एटीएम मुरादाबाद से पकड़ा

Sun, 03 Nov 2024 11:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 03 Nov 2024 11:17 AM IST
सार

बरेली एसटीएफ इकाई ने मुरादाबाद निवासी शातिर चोर फहीम उर्फ एटीएम को मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया। थाना गलशहीद से उसे जेल भेजा गया है। एटीएम पर ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित है। 

विज्ञापन
Faheem ATM wanted in nine states including UP-Uttarakhand arrested from Moradabad
Faheem ATM - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महज 32 साल की उम्र में चोरी, हत्या लूट जैसे 66 मुकदमों के आरोपी और आठ राज्यों के वांछित ढाई लाख के इनामिया बदमाश फहीम उर्फ एटीएम फहीम उर्फ एटीएम को बरेली एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


29 मई 2023 को सीतापुर जेल से तीन माह की पैरोल पर बाहर आने के बाद से वह फरार था। यूपी डीजीपी ने एसटीएफ को गिरफ्तारी में लगाया था। शुक्रवार रात को उसे पकड़े जाने के बाद गलशहीद थाने से जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


एसटीएफ के मुताबिक चार टीमें बनाकर मुरादाबाद के कांठ थाने के गांव उमरी कलां निवासी फहीम उर्फ एटीएम की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार रात सवा नौ बजे बरेली एसटीएफ के एएसपी अब्दुल कादिर व इंस्पेक्टर राकेश चौहान के नेतृत्व में टीम ने एटीएम को संभल चौराहे के पास टांडा अड्डा से पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तस्दीक के बाद उसे गलशहीद थाने ले जाया गया। उसके पास से एक तमंचा व कारतूस और 10,670 रुपये बरामद हुए हैं। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद शनिवार को उसे मुरादाबाद जेल भेज दिया गया। 

यूपी के साथ ही आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, गोवा, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र से भी वह हत्या, लूट व चोरी के मामलों में वांछित था। एक महीने पहले ही यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने उसकी गिरफ्तारी पर ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। उन्होंने पुलिस के साथ ही एसटीएफ को भी लगाया था। 

गैर जमानती वारंट भी हुआ था जारी
कुख्यात बदमाश फहीम उर्फ एटीएम 29 मई 2023 को जिला जेल सीतापुर से तीन महीने की पैरोल पर रिहा हुआ था। नियमानुसार उसे तीन महीने बाद जेल पहुंचना था लेकिन वह फरार हो गया था। इस क्रम में कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी कर दिया था।

 

फहीम की तलाश में थी नौ राज्यों की पुलिस
फहीम ने पूछताछ में बताया कि आंध्रप्रदेश, कर्नाटक समेत अन्य राज्यों की पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी। इसके कारण अब उसने नेपाल भागने की तैयारी शुरू कर दी थी। वह मुरादाबाद से टांडा बस अड्डा से उत्तराखंड के बाजपुर जाने वाली बस में बैठने वाला था। उत्तराखंड पहुंचकर वह नेपाल भागना चाहता था। इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।
 

करोड़ों का सोना लूटा, बरामद हुए 10 हजार
फरारी के दौरान फहीम एटीएम ने करोड़ों रुपयों का सोना लूटा था। कई प्रदेश की पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। हालांकि, मुरादाबाद में जब एसटीएफ ने उसे दबोचा तो उसके पास एक तमंचा और दस हजार रुपये ही बरामद हुए। जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
 

बरेली इकाई ने शानदार काम किया है। एसटीएफ के एएसपी अब्दुल कादिर व इंस्पेक्टर राकेश सिंह के साथ पूरी टीम ने सुरागकशी करके आरोपी फरीम उर्फ एटीएम की गिरफ्तारी की है। फहीम से पूछताछ कर और जानकारी जुटाने का प्रयास किया जाएगा ताकि आगे भी उसके नेटवर्क पर कार्रवाई की जा सके। - सुशील घुले, एसएसपी एसटीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed