'तेरी जिंदगी बर्बाद कर दूंगा': दोस्त बना जान का दुश्मन..., महिला डॉक्टर को दी तेजाब डालने की धमकी
बरेली में एक महिला डॉक्टर को युवक ने तेजाब डालने की धमकी दी है। दहशत में महिला डॉक्टर ने ऑफिस जाना छोड़ दिया। उन्होंने एसएसपी से पूरे मामले की शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में फेसबुक के जरिए महिला डॉक्टर की एक युवक से दोस्ती हुई। कुछ समय बाद बातचीत बद होने पर युवक ने महिला डॉक्टर को धमकाना शुरू कर दिया। युवक ने महिला डॉक्टर को तेजाब डालने की धमकी दी। एसएसपी के आदेश पर महिला थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने बताया कि वह निजी मेडिकल कॉलेज में मेडिकल ऑफिसर के पद पर तैनात है। तीन वर्ष पूर्व फेसबुक के जरिए उसकी एक युवक से दोस्ती हो गई। कुछ समय तक दोनों लोगों में बातचीत होती रही, लेकिन युवक का आचरण और कुछ बातें सही न लगने पर उससे बातचीत बंद कर दी। युवक के ना मानने पर पुलिस में शिकायत करने की बात कही।
शादी करने का बनाने लगा दबाव
इस पर युवक ने महिला डॉक्टर के पिता से माफी मांग ली। कुछ समय बाद युवक ने दोबारा परेशान करना शुरू कर दिया। शादी का दवाब बनाते हुए उसे व उसके पिता को धमकाने लगा। विरोध करने पर युवक ने तेजाब डालने की धमकी दी और कहा कि तेरी जिंदगी बर्बाद कर दूंगा।
युवक ने महिला डॉक्टर से चार लाख रुपये भी मांगे। जब उसने उसका फोन उठाना बंद किया, तो युवक ने महिला डॉक्टर के पिता को फोन करना शुरू कर दिया। युवक के भय से महिला डॉक्टर ने ऑफिस भी जाना भी छोड़ दिया। उन्होंने एसएसपी अनुराग आर्य से शिकायत कर परिवार को सुरक्षा दिलाने की भी मांग करते हुए महिला थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई की है।