फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Extortion recovery by threatening to occupy the house, report filed

Bareilly News: मकान कब्जा करने की धमकी देकर रंगदारी वसूली, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 24 May 2023 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Extortion recovery by threatening to occupy the house, report filed
बरेली। बारादरी क्षेत्र में मकान पर कब्जा करने की धमकी देकर कुछ लोग रंगदारी वसूलते रहे। पीड़ित ससुराल गया तो आरोपियों ने उसके मकान पर लगे ताले तोड़कर अपने ताले लगा दिए। बारादरी थाने में तीन नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

आकाशपुरम निवासी हाफिज अहमद ने बताया कि सत्रह साल पहले पत्नी को कैंसर हो गया था। पत्नी का ऑपरेशन कराने वह मुंबई गए थे। पत्नी का इलाज कराने के कारण हाफिज अहमद की आर्थिक स्थिति खराब हो गई। हाफिज अहमद ने करामतुल्लाह खां से दस लाख रुपये उधार लिए थे। दो साल के अंदर हाफिज अहमद ने मय ब्याज के रुपये वापस कर दिए। करामतुल्लाह, उसका बेटा और पत्नी हाफिज के घर ब्याज वसूलने आते थे। हाफिज को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर आरोपी 50 हजार रुपये महीने रंगदारी वसूलने लगे।
विज्ञापन

कुछ साल बाद अचानक आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ हाफिज के घर आए और उनकी कनपटी पर तमंचा रखकर 40 लाख रुपये के चेक पर हस्ताक्षर करा कर ले गए। इसके बाद करामतुल्लाह के साथी मकान का बैनामा करने का दबाव बनाते रहे। हाफिज की बेटी के शादी के दौरान हंगामा करने की धमकी देकर आरोपियों ने उनसे नौ लाख 75 हजार रुपये वसूले और उनसे फर्जी किरायानामा लिखवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी हाफिज पर मकान खाली करने का दबाव बनाने लगे। परेशान होकर हाफिज परिवार को लेकर सात महीने पहले ससुराल में रहने लगे। जरूरी दस्तावेज लेने जब हाफिज अपने आकाशपुरम स्थित मकान पर पहुंचे तो देखा आरोपियों ने उनके ताले तोड़कर अपने ताले डाल दिए हैं।

हाफिज अहमद की शिकायत पर करमातुल्लाह, रानी और शारिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस जब आरोपी करमातुल्लाह को पकड़कर थाने लाई तो उसने पुलिस को बताया कि हाफिज अहमद उससे रुपये लेकर चले गए थे। उसका फोन नहीं उठा रहे थे, इसलिए उसने मकान पर ताले डाले थे। मकान पर कब्जा करने का उसका कोई इरादा नहीं था। इंस्पेक्टर बारादरी अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed