फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Extension of Kathgodam-Mumbai Central special train till December

Railways: काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल विशेष ट्रेन का विस्तार दिसंबर तक, आगामी पर्वों पर यात्रियों को होगी सहूलियत

Sat, 03 Aug 2024 08:42 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Aug 2024 08:42 AM IST
सार

काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम विशेष ट्रेन का विस्तार दिसंबर तक किए जाने से रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, दीपावली, भाईदूज और छठ पूजा पर इस रूट के यात्रियों को राहत मिलेगी। काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल के बीच यह इकलौती साप्ताहिक ट्रेन है।

विज्ञापन
Extension of Kathgodam-Mumbai Central special train till December
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे ने त्योहारों के मद्देनजर काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम विशेष ट्रेन के संचालन का विस्तार 26 दिसंबर तक कर दिया है। काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल के बीच यह इकलौती साप्ताहिक ट्रेन है। रेलवे इस ट्रेन को नियमित करने पर भी विचार कर रहा है।

विज्ञापन


बरेली से 22976/75 रामनगर-बांद्रा-रामनगर और 14314/13 बरेली-लोकमान्य तिलक-बरेली एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेनों का भी संचालन होता है, लेकिन इनके मुकाबले 09076/75 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम विशेष ट्रेन पर यात्रियों का दबाव ज्यादा रहता है। 
विज्ञापन


प्रत्येक बृहस्पतिवार शाम 5:30 बजे काठगोदाम से चलने के बाद रात 8:20 बजे यह ट्रेन बरेली सिटी और 8:42 बजे बरेली जंक्शन आती है। यहां से बदायूं, कासगंज, हाथरस, मथुरा, भरतपुर, गंगापुर, कोटा रतलाम, बड़ोदरा, सूरत, वलसाद, वापी, बोरीबली होते हुए अगले दिन रात 8:55 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापसी में 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम विशेष ट्रेन प्रत्येक बुधवार को मुंबइ सेंट्रल से सुबह 11 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 10:45 बजे बरेली जंक्शन, 11:03 बजे बरेली सिटी आती है और दोपहर 2:30 बजे काठगोदाम पहुंचती है। ट्रेन का विस्तार 26 दिसंबर तक किए जाने के बाद रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, दीपावली, भाईदूज और छठ पूजा पर इस रूट के यात्रियों को राहत मिलेगी।

लालकुआं-हावड़ा विशेष ट्रेन का भी तीन माह के लिए होगा विस्तार
त्योहारी सीजन अैर यात्रियों के दबाव को देखते हुए 05060/05059 लालकुआं-हावड़ा-लालकुआं विशेष ट्रेन की संचालन अवधि का विस्तार दिसंबर तक करने का प्रस्ताव है। हाल ही में इस ट्रेन का संचालन 31 जुलाई से बढ़ाकर 30 अगस्त तक किया गया है। 

05060 लालकुआं-हावड़ा विशेष ट्रेन लालकुआं से दोपहर 1:35 बजे चलने के बाद 1:55 बजे किच्छा, 3:08 बजे भोजीपुरा आती है। यहां से पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर होते हुए अगले दिन रात 9:30 बजे हावड़ा पहुंचती
है। 

वापसी में 05059 हावड़ा-लालकुआं विशेष ट्रेन हावड़ा से रात 11:30 बजे चलने के बाद तीसरे दिन सुबह 10:55 बजे पीलीभीत, 12:05 बजे भोजीपुरा और दोपहर 1:55 बजे लालकुआं पहुंचेगी। इस ट्रेन का विस्तार भी दिसंबर तक प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed