{"_id":"6ad92e0145d3483bf801f3c1","slug":"explanation-sought-for-delay-in-taking-action-against-illegal-hospital-bareilly-news-c-4-bly1015-992653-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अवैध अस्पताल पर कार्रवाई में देरी मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अवैध अस्पताल पर कार्रवाई में देरी मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
बरेली। आंवला तहसील क्षेत्र के गैनी स्थित ब्रह्मदेव अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।
30 सितंबर को नोटिस जारी होने के बावजूद अस्पताल पर कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि स्थानीय नेता की पैरवी के कारण नोडल अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय इंतजार करती रहीं। अब सीएमओ ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। गैनी स्थित ब्रह्मदेव अस्पताल में 18 अक्तूबर को जच्चा-बच्चा की मौत से मामला खुला। जच्चा रिंकू देवी की मौत के बाद पति द्वारिका प्रसाद की तहरीर पर पुलिस की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग जागा। 19 अक्तूबर को अस्पताल को सील कर दिया गया। लेकिन, मामले ने तूल तब पकड़ा जब नोटिस जारी होने के 18 दिनों तक स्वास्थ्य विभाग के झोलाछाप नियंत्रण सेल प्रभारी डॉ. सुचिता गंगवार ने कार्रवाई नहीं की।
नियमानुसार नोटिस जारी होने के तीन दिन बीतने के बाद अस्पताल के पंजीकरण संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर सील करने की कार्रवाई की जानी निर्धारित है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि अस्पताल पर कार्रवाई में हुई देरी को लेकर नोडल अधिकारी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोष जनक जवाब न मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद