फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Experts started getting upset due to maneuver of tigress

बाघिन की पैंतरेबाजी से परेशान होकर लौटने लगे विशेषज्ञ

Tue, 07 Jul 2020 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
Experts started getting upset due to maneuver of tigress
टाइगर - फोटो : demo

बारिश के चलते ट्रेस नहीं हो पा रहे पगचिह्न
विज्ञापन

अब कैमरों में भी नजर नहीं आ रही है बाघिन

बरेली। रबर फैक्टरी में डेरा जमाए बाघिन के रेस्क्यू के लिए आई विशेषज्ञों की टीम बाघिन चालबाजी से परेशान होकर लौटने लगी है। सोमवार को टीम के कुछ सदस्यों के लौटने की जानकारी मिली है। हालांकि कानपुर चिड़ियाघर से आए विशेषज्ञ फिलहाल डटे हुए हैं। बाघिन की पैंतरेबाजी को देखते हुए फिर से रात में ही उसे ट्रैंक्युलाइज करने की योजना बनाई गई है।
फैक्टरी में बाघिन को पकड़ने में कामयाबी मिलना तो दूर अब उसकी झलक तक बमुश्किल मिल पा रही है। इससे रेस्क्यू के लिए आई वन विभाग के विशेषज्ञों की टीमें परेशान हैं। चार माह तक बाघिन की गतिविधियों पर नजर रखने के बाद टीम ने रेस्क्यू के लिए करीब 28 कैमरे लगाए थे। इनमें अलार्म कैमरा भी शामिल। इस सारी कवायद के बावजूद बाघिन को पकड़ने में सफलता नहीं मिल रही है। इधर, अब बारिश भी शुरू हो गई है, इसकी वजह से बाघिन के पगचिह्न भी नजर नहीं आ रहे हैं। बाघिन दिनभर फैक्टरी की किसी बिल्डिंग में छिपी रहती है। रात में ही शिकार के लिए निकलती है। हैरत की बात तो यह है कि वह उन स्थानों से भी दूरी बनाए है, जहां कैमरे लगे हैं। पगचिह्न बारिश से मिट जाते हैं। इससे उसकी गतिविधियों की जानकारी नहीं मिल पा रही है। लिहाजा करीब दस दिनों से डटी विशेषज्ञों की टीम के कुछ सदस्य लौट गए हैं।
विज्ञापन

रविवार को शिकार की तलाश में निकली थी बाघिन

रविवार को टीम फैक्टरी में बाघिन को ट्रेंक्युलाइज करने के लिए डेरा जमाए रही। देर रात एक सीसीटीवी कैमरे में उसकी तस्वीर भी कैद हो गई। रात भर वह शिकार की तलाश करती रही, लेकिन टीम को इसकी जानकारी नहीं मिली। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश टीम के लिए मुसीबत बन रही है। इसकी वजह से बाघिन के पगचिह्न दिखाई नहीं दे रहे। रविवार को जगह-जगह बांधे गए पड्डे भी खोलकर गेट पर बांध दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed