{"_id":"6098243f8ebc3e8db97d27cb","slug":"expectation-credai-will-provide-free-oxygen-concentrator-to-patients-bareilly-news-bly446116783","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीद: मरीजों को मुफ्त ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर उपलब्ध कराएगा क्रेडाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्मीद: मरीजों को मुफ्त ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर उपलब्ध कराएगा क्रेडाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। क्रेडाई के बरेली चैप्टर ने कोरोना महामारी के दौरान ऑक्सीजन की किल्लत देखते हुए ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर बैंक शुरू किया है ताकि होम आइसोलेशन में रह रहे मरीज इन्हें निशुल्क हासिल कर सकें। बताया जा रहा है कि सात कन्सेंट्रेटर बरेली पहुंच गए हैं और 13 और जल्द आ जाएंगे।
क्रेडाई के दिनेश गोयल ने बताया कि ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर किसी के भी लिए चार दिन तक निशुल्क रहेगा। इसके बाद उससे 15 हजार रुपये की जमानत राशि ली जाएगी जो कन्सेंट्रेटर लौटाने पर वापस कर दी जाएगी। 10 दिन बाद भी कन्सेंट्रेटर वापस न होने पर हर दिन एक हजार रुपये की अतिरिक्त जमानत राशि ली जाएगी। मगर इसे भी वापस कर दिया जाएगा। ऐसा इसलिए किया है ताकि अनावश्यक रूप से कोई इसे अपने पास न रखे। क्रेडाई अध्यक्ष रमनदीप बग्गा ने उम्मीद जताई है कि ऑक्सीजन के लिए भटक रहे मरीजों को इससे राहत मिलेगी।
आशीष गुप्ता ने बताया कि कोविड मरीज के तीमारदार को डॉक्टर का पर्चा, आधार कार्ड और जरूरी जानकारी ईमेल करनी होगी। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 7505679632 पर फोन कर बताना होगा। डिजिटल पेमेंट से जमानत राशि जमा कर नियत स्थान से ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर प्राप्त किया जा सकता है। इस अभियान को ‘उम्मीद’ नाम दिया गया है जिसे क्रेडाई के अभिनव अग्रवाल के नेतृत्व में यूथ विंग के वालंटियर्स चलाएंगे।