फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Exchange of files will now be digital in Collectorate

Bareilly News: कलक्ट्रेट में अब डिजिटल होगा फाइलों का आदान-प्रदान

Wed, 14 Aug 2024 04:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Exchange of files will now be digital in Collectorate
बरेली। डिजिटल इंडिया अभियान के तहत पेपर लेस ऑफिस बनाने की पहल कलक्ट्रेट में मंगलवार से लागू हो गई। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने फाइल को ई-साइन कर शुरुआत की। डिजिटल कवायद से फाइल सहेजने, सुरक्षित रखने में आसानी होगी। कागज की भी जरूरत कम होगी।
विज्ञापन

ई-ऑफिस प्रदेश सरकार का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। जिसके जरिए कार्यालयों को पेपरलेस बनाते हुए शासकीय कार्यों को सहज और सरल बनाकर तेजी लाना है। साथ ही, किसी भी समय पत्र, फाइल पर जरूरी कार्य कहीं भी, कभी भी किए जा सकें। नेशनल इंफाॅर्मेटिक्स सेंटर के सॉफ्टवेयर फाइलों को क्लाउड पर सुरक्षित करते हैं। अफसर, कर्मचारी ई-फाइल पर डिजिटल रूप में हस्ताक्षर करते हैं। जबावदेही तय होती है। सभी प्रपत्रों ऑनलाइन होने से गायब होने, त्रुटि की आशंका नहीं होगी। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के मुताबिक मंगलवार को पहली बार एक फाइल को ई-साइन किया गया है। जल्द ही विकास भवन और पुलिस विभाग में ई-ऑफिस प्रणाली की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed