फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Excavation: Way open in front of Bareilly College, closed in front of Sahu Gopinath...

खुदाई: बरेली कॉलेज के सामने रास्ता खुला, साहू गोपीनाथ के सामने बंद

Wed, 21 Oct 2020 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
Excavation: Way open in front of Bareilly College, closed in front of Sahu Gopinath...
श्यामगंज में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

साहू गोपीनाथ के सामने खुदाई शुरू होने से घने बाजार में लग रहा जाम

विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज गेट के सामने चौराहे से पुराने बस अड्डे जाने वाले रास्ते को मंगलवार को खोल दिया गया। चौराहे पर आनन-फानन में सीवर लाइन डालने के बाद खुदाई से हुआ गड्ढा बंद कर दिया गया। इससे नावल्टी चौराहे पर बढ़ा ट्रैफिक का लोड भी सामान्य हो गया। हालांकि अब साहू गोपीनाथ कॉलेज के पास खुदाई से बाजार में जाम लग रहा है।

जल निगम ने सीवर लाइन के लिए सड़क पर खुदाई करने के लिए सोमवार को बरेली कॉलेज चौराहे से बस अड्डे की ओर जाने वाला रास्ता बंद कर दिया था। इससे यहां लगातार जाम लगा हुआ था। अधिकारियों के सख्त होने के बाद मंगलवार को काम की रफ्तार बढ़ाकर जल निगम ने बस अड्डे का रास्ता खोल दिया है। अब नगर निगम कार्यालय की ओर खुदाई शुरू की गई है। बताया जा रहा है कि यहां भी तीन-चार दिनों में काम निपटा लिया जाएगा। नगर निगम कार्यालय से पटेल चौक तक खुदाई पहले ही हो चुकी है। इस बीच साहू गोपीनाथ कॉलेज के पास खुदाई करने से आसपास के बाजार में जाम लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed