फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   examiner waisted 15 minutes of students in board exam

छात्रों से खिलवाड़, 15 मिनट लेट दी गईं कॉपियां

Sat, 10 Feb 2018 08:03 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 10 Feb 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
examiner waisted 15 minutes of students in board exam
यूपी बोर्ड - फोटो : SOCIAL MEDIA
बोर्ड परीक्षा में एक तरफ सख्ती देखने को मिल रही है तो दूसरी तरफ बड़ी खामियां भी सामने आ रही हैं। बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों के लिए एक-एक मिनट कीमती होता है पर जिले के एक परीक्षा केंद्र पर बोर्ड के नियमों का मतलब ही बदल दिया गया। यहां छात्रों को परीक्षा शुरू होने की घंटी बजने के बाद उत्तर पुस्तिका नहीं सिर्फ प्रश्नपत्र दिया गया। उन्हें कॉपी पौने आठ बजे दी गई। छात्रों ने इसका विरोध किया तो मामला अफसरों तक पहुंचा। आनन-फानन में विभागीय अधिकारी केंद्र पर पहुंचे और केंद्र व्यवस्थापक को फटकार लगाई। मामला पटेल इंटर कॉलेज धौरा का है। पहले परीक्षा का समय तीन घंटे होता था, तब प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए अलग से कोई समय नहीं दिया जाता था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से बोर्ड ने परीक्षा में 15 मिनट का अतिरिक्त समय जोड़ दिया है। सुबह साढ़े सात बजे परीक्षा शुरू होने पर छात्रों को कॉपी और पेपर एक साथ दिया जाता है। पंद्रह मिनट जोड़कर परीक्षा पौने ग्यारह बजे छूटती है। पटेल इंटर कॉलेज में साढ़े सात बजे छात्रों को प्रश्नपत्र तो दे दिए गए लेकिन कॉपियां पौने आठ बजे दी गईं। छात्रों को इतना भी वक्त नहीं दिया कि वे कॉपी पर रोल नंबर और अन्य डिटेल भर पाते। बोर्ड से मिले अतिरिक्त पंद्रह मिनट इन छात्रों के लिए मुसीबत बन गए। उत्तर पुस्तिका पर जानकारी भरने में पांच से सात मिनट लगते हैं। इस हिसाब से छात्रों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए पूरे तीन घंटे भी नहीं मिले।
विज्ञापन


 पटेल इंटर कॉलेज की शिकायत मिली थी। टीम भी गई थी। यहां छात्रों को कापियां पौने आठ बजे दी गईं। केंद्र व्यवस्थापक को आगे ऐसा न करने की चेतावनी दी गई है। उन्हें कॉपी और पेपर एक साथ ही छात्रों को देने के निर्देश दिए गए हैं। - अचल कुमार मिश्रा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed