फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Examination forms will be submitted in Bareilly College by 12 noon

Bareilly News: बरेली कॉलेज में 12 बजे तक जमा होंगे परीक्षा फॉर्म

Tue, 02 Apr 2024 02:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 02 Apr 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Examination forms will be submitted in Bareilly College by 12 noon
बरेली। मुख्यमंत्री मंगलवार को बरेली इंटर कॉलेज में प्रबुद्ध सम्मेलन में शिरकत करेंगे। ऐसे में बरेली कॉलेज के दोनों गेटों से सुबह 10 बजे के बाद प्रवेश बंद रहेगा, लेकिन छात्रहित में कक्षाएं दोपहर 12 बजे तक लगाई जाएंगी। सम्मेलन का प्रभाव परीक्षाओं पर नहीं पड़ेगा। परीक्षार्थियों का प्रवेश सिर्फ विकास भवन मार्ग वाले गेट से ही होगा।
विज्ञापन

मुख्य नियंता प्रो. आलोक खरे ने बताया कि कॉलेज में 12 बजे तक शिक्षण कार्य होगा। परास्नातक के बैक और रेगुलर के परीक्षा फॉर्म भी दोपहर 12 बजे तक जमा किए जाएंगे। दोपहर 12 बजे के बाद परिसर में सिर्फ परीक्षार्थियों और इससे जुड़े स्टाफ को प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षार्थियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों व कर्मचारियों का परिसर में प्रवेश विकास भवन मार्ग वाले गेट से ही होगा। जरूरत पड़ने पर शिक्षक प्राचार्य गेट से भी परिसर में आ सकेंगे। परीक्षाएं विज्ञान ब्लॉक और परीक्षा हॉल में होंगी। पहली पाली में सुबह 7 से 10 बजे तक 1,651 परीक्षार्थी, दूसरी पाली में सुबह 11 से अपराह्न दो बजे तक 1,296 विद्यार्थी और तीसरी पाली में अपराह्न तीन से शाम छह बजे तक 86 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। सुबह 10 बजे के बाद पूर्वी और पश्चिमी गेट पूरी तरह से बंद कर दिए जाएंगे। इनसे सम्मेलन में शामिल होने वाले वीआईपी अतिथि ही प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed