फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Evidence and report surfaced, those responsible are covering up the matter

Bareilly News: साक्ष्य और रिपोर्ट सामने, मामले में लीपापोती कर रहे जिम्मेदार

Mon, 01 Apr 2024 08:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 01 Apr 2024 08:20 AM IST
विज्ञापन
Evidence and report surfaced, those responsible are covering up the matter
बरेली। फरीदपुर के परा मोहल्ला स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में शनिवार को परोसे गए मिड-डे मील में कीड़े (सूड़ियां) निकले थे। इसमें साक्ष्य सामने आने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने बीएसए को रिपोर्ट सौंप दी थी। मामले से संबंधित वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद भी जिम्मेदार कार्रवाई के बजाय विस्तृत जांच के नाम पर लीपापोती में जुटे हुए है।
विज्ञापन

स्वयंसेवी संगठन अशर्फी ग्रामोद्योग की ओर से फरीदपुर नगर क्षेत्र के सात परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की आपूर्ति की जाती है। संस्था ने ही स्कूल में सब्जी और चावल भेजे थे। खाना खाने के दौरान बच्चों ने उसमें सूड़ियां देखीं। अभिभावकों ने विद्यालय स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया था। खंड शिक्षा अधिकारी तौसीफ अहमद ने मौके पर पहुंचकर प्रकरण की जांच की थी, जिसमें लापरवाही उजागर हुई थी। इसकी रिपोर्ट बीएसए को सौंपी जा चुकी है।
विज्ञापन

अब विस्तृत जांच का सहारा लेकर जिम्मेदार दोषियों को बचा रहे हैं। वायरल वीडियो में प्रधानाध्यापक सुनील मोहन जौहरी ने भी खाने में कीड़े होने की बात कही थी। उसके बाद भी विभागीय अधिकारी आरोपियों तक नहीं पहुंच सके हैं। माना जा रहा है कि प्रधानाध्यापक की व्यवस्था पर सवाल उठाने वाला वीडियो सामने आने के बाद से कार्रवाई धीमी कर दी गई है। इसलिए बीईओ की रिपोर्ट के बाद भी विस्तृत जांच की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक की कार्यशैली पर भी उठ रहे सवाल
खाने में कीड़े निकलने के बाद अभिभावकों ने आरोप लगाया था कि विद्यालय स्टाफ ने जांच किए बिना ही भोजन बच्चों को परोस दिया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि नियमानुसार स्कूल में भोजन प्राप्त होने के बाद शिक्षक उसकी गुणवत्ता जांचते हैं। उसकी जानकारी रजिस्टर में अंकित करते हैं। इसके बाद भी इस तरह की लापरवाही सामने आना शिक्षक की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है।


प्रकरण सामने आने के बाद बीईओ ने निरीक्षण किया था। वहां से रिपोर्ट भेजी गई थी। विस्तृत जांच में अन्य तथ्य भी सामने आ जाएंगे। इसमें अभिभावक, शिक्षक व अन्य के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। - संजय सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed