फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Even after giving the exam, 42 students were shown absent, now they are making rounds

Bareilly News: परीक्षा देने के बाद भी 42 विद्यार्थियों को दर्शाया अनुपस्थित, अब लगा रहे चक्कर

Wed, 02 Oct 2024 05:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Even after giving the exam, 42 students were shown absent, now they are making rounds
बरेली। बरेली कॉलेज के स्नातक (वाणिज्य) पहले, तीसरे और पांचवे सेमेस्टर के 42 विद्यार्थियों को परीक्षा देने के बाद भी अनुपस्थित दिखा दिया गया। अब समाधान के लिए विद्यार्थी कॉलेज से लेकर रुहेलखंड विश्वविद्यालय तक चक्कर काट रहे हैं। उपस्थिति पंजिका विश्वविद्यालय भेजने के बाद भी अब तक परिणाम अपडेट नहीं किया गया है।
विज्ञापन


स्नातक पहले, तीसरे और पांचवे सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने वोकेशनल पेपर दिया था। उन्होंने एडवरटाइजिंग व ऑफिस मैनेजमेंट विषय चुना। दोनों के तीन कोड थे। उन्होंने प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षा दी मगर कॉलेज ने लिस्ट में नाम नहीं होने पर अलग से विद्यार्थियों की जानकारी उसमें जोड़ दी।
विज्ञापन

बाद में कॉलेज स्तर से डाटा फीडिंग में पता चला कि विषय के जिस कोड में उपस्थिति दर्ज करनी चाहिए थी, उसमें नहीं हो सकी। ऐसे में विवि ने परिणाम घोषित कर सभी को अनुपस्थित दिखा दिया, जिसके शिकायत विद्यार्थियों ने विभाग में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा परीक्षा के लिए लंबा इंतजार
विद्यार्थियों का कहना है कि अगर विवि स्तर से परिणाम में सुधार नहीं किया जाता तो उन्हें परीक्षा देने के लिए फिर से कई महीनों का इंतजार करना होगा। वहीं छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए परिणाम नहीं मिलने से नौकरी के लिए आवेदन करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। संवाद न्यूज एजेंसी

--
विद्यार्थियों के परिणाम में अनुपस्थिति होने पर उपस्थिति पंजिका निकलवाई गई। इसे विवि भेजा गया, लेकिन विवि स्तर से परिणाम अपडेट नहीं किया जा सका है। पत्राचार के बाद भी इस पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। -डॉ. भूपेंद्र सिंह, विभागाध्यक्ष, वाणिज्य विभाग, बरेली कॉलेज
कॉलेज स्तर से त्रुटि हुई है। सुधार के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही छात्रहित में समाधान निकाल लिया जाएगा। - डॉ. अमित सिंह, प्रभारी मीडिया सेल, रुहेलखंड विश्वविद्यालय

-----
एबीवीपी ने किया परीक्षा नियंत्रक का घेराव

बरेली। मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से रुहेलखंड विश्वविद्यालय में मंगलवार को परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार का घेराव किया गया। कार्यकर्ताओं ने परीक्षा नियंत्रक से कहा कि विवि अपनी कोई गलती स्वीकार करने को तैयार नहीं है। संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थी हित में किए गए आग्रह को भी नहीं सुना जा रहा है। विद्यार्थियों के माइनर और वोकेशनल विषय को लेकर विश्वविद्यालय को स्थिति स्पष्ट करनी चहिए। महानगर मंत्री आनंद कठेरिया ने कहा चार दिन में विद्यार्थियों की समस्या का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री अवनी यादव, विभाग सह संयोजक श्रेयांश वाजपेयी, शिवांश सक्सेना, हर्षित चौधरी, माधव माहेश्वरी, प्रिंस यादव उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed