किन्नर ने कर दिया कांड: युवक को नशा देकर किया बेहोश, होश आने पर खुद को इस हाल में पाया
पीड़ित युवक का आरोप है कि किन्नर ने कहीं ले जाकर उसका लिंग परिवर्तन करा दिया है। जब उसे होश आया तब इसका पता चला। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के उझानी में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक किन्नर ने युवक को नशा देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके साथ ऐसी करतूत की, जिससे युवक के होश उड़ गए। पीड़ित युवक का आरोप है कि उसे नशीला पदार्थ देकर उसका लिंग परिवर्तन कर दिया गया। उसने थाने में तहरीर दी है, जिस पर पुलिस जांच कर रही है।
युवक ने बताया कि वह जागरण पार्टी में झांकियां निकालने का काम करता है। इसी से वह अपने परिवार का खर्चा चला रहा था। एक सितंबर को किन्नर ने उसे बिल्सी चौराहे पर बुलाया। उसे अपनी बातों में फंसाकर मारुति वैन में बैठा लिया। किन्नर ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गया।
ये भी पढ़ें- बेरहम बहू: बुजुर्ग सास को बेरहमी से पीटा, गला दबाकर मारने की कोशिश; कैमरे में कैद हुई करतूत
आठ सितंबर को सड़क किनारे पड़ा मिला
युवक का आरोप है कि किन्नर ने कहीं ले जाकर उसका लिंग परिवर्तन करा दिया है। बाद में आठ सितंबर को उसे मुजरिया-बिल्सी रोड पर फेंक दिया गया। जब उसे होश आया तो वह सड़क किनारे पड़ा हुआ था। उसने अपने परिजनों को सूचना दी। घरवाले मौके पर पहुंचे और उसे बिल्सी थाने ले गए। पुलिस ने उसकी तहरीर पर किन्नर को पकड़ लिया।पीड़ित युवक का कहना है कि आरोपी किन्नर थाने में बैठा रहा, लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने युवक का मेडिकल परीक्षण करा दिया है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि यह मामला सामने आया है। छानबीन की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई कराई जाएगी।