फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Environment-friendly Solid Waste Management Plant

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को बनाएंगे इनवायरमेंट फ्रेंडली

Mon, 12 Jun 2017 01:02 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Mon, 12 Jun 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
Environment-friendly Solid Waste Management Plant
Environment-friendly Solid Waste Management Plant - फोटो : Environment-friendly Solid Waste Management Plant
रजऊ परसपुर स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को इनवायरमेंट फ्रेंडली बनाया जाएगा। इसके लिए ग्राउंड के चारों ओर पीपल के सौ पेड़ लगाए जाएंगे। बाउंड्री के चारों ओर प्रदूषण रोकने के लिए भी इंतजाम किए जाएंगे। नगर आयुक्त ने बताया कि एनजीटी के निर्देशाें के अनुसार ही काम होगा। लीचेड ट्रीटमेंट प्लांट का काम भी शुरू हो गया है। निगम अधिकारियों के मुताबिक, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट चलने से पहले तीन बाधाआें को दूर करने के लिए कहा है। इसमें एक ड्रेनेज सिस्टम है, दूसरा ग्रीन बेल्ट और तीसरा ट्रंचिंग ग्राउंड है। ट्रंचिंग ग्राउंड कंपोस्ट खाद बनने के बाद उनके माइश्चर का निस्तारण करता है। इसके पानी को साफ करके अन्य कार्यों में प्रयोग करने लायक बनाता है। पिछले सालों में इस ट्रंचिंग ग्राउंड का इंतजाम तक नगर निगम नहीं कर सका। तमाम बाधाएं इसमें लगती रही थीं। बताया जा रहा है कि ड्रेनेज सिस्टम और ग्रीन बेल्ट प्लांट में पहले से तैयार हैं। इसे और अधिक विस्तार देने के लिए बाउंड्री के पास अधिक पेड़ लगाएंगे। सिर्फ सौ पेड़ पीपल के ही होंगे। नगर आयुक्त आरके श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने के लिए हरी भरी से कह दिया गया है। यह जल्द ही बन जाएगा। इसके बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्रमाण पत्र लिया जाएगा। प्रमाण पत्र मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed