फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Entering the house of retired inspector, assault, sabotage

सेवानिवृत्त दरोगा के घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़

Mon, 12 Jul 2021 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Entering the house of retired inspector, assault, sabotage
दरोगा के घर में फेंके गए पत्थर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

रिश्ता टूटने के बाद लड़की पक्ष ने किया हमला

विज्ञापन
बरेली। रिश्ता टूटने पर सुभाषनगर की गंगानगर कॉलोनी में रहने वाले सेवानिवृत्त दरोगा रामेश्वर दयाल के घर में घुसकर लड़की पक्ष ने मारपीट और तोड़फोड़ की। मामले की शिकायत थाना सुभाषनगर में की गई है।

बदायूं रोड स्थित गंगानगर कॉलोनी निवासी रामेश्वर दयाल के बेटे की दो महीने पहले शादी तय हुई थी। सगाई के बाद सोशल मीडिया पर किसी ने आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी, इसके बाद लड़की पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। दरोगा का कहना है कि उन लोगों ने सामान भी वापस कर दिया था लेकिन लड़की पक्ष के लोग अब भी उन्हें परेशान कर रहे हैं। रविवार शाम लड़की पक्ष के कुछ लोग घर पहुंचे और गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। उनकी पत्नी कमला और बेटे रमन को पीटकर घायल कर दिया। उनका आरोप है कि घर में तोड़फोड़ कर नकदी और जेवरात भी लूट लिए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ थाना सुभाषनगर में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर सुभाषनगर नरेश त्यागी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच एक कार को लेकर विवाद है। कार लड़की पक्ष के पास है, लेकिन रजिस्ट्रेशन लड़के के नाम है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed