{"_id":"6605e0dd4f93909b2104baa7","slug":"entered-the-mall-molested-women-chewed-the-finger-of-the-guard-bareilly-news-c-4-bly1015-370931-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मॉल में घुसकर महिलाओं से छेड़खानी, गार्ड की अंगुली चबा डाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मॉल में घुसकर महिलाओं से छेड़खानी, गार्ड की अंगुली चबा डाली
विज्ञापन
बरेली। होली के दिन इज्जतनगर थाना क्षेत्र स्थित फिनिक्स मॉल में घुसकर नशे में चार लड़कों ने महिलाओं और युवतियों से छेड़खानी की। गार्ड ने लड़कों को रोका तो उसकी पिटाई कर अंगुली चबा ली। इज्जतनगर थाने में 34 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सुरक्षा गार्ड मुकेश कुमार के मुताबिक होली के दिन फिनिक्स मॉल में चार लड़के शराब के नशे में घुस आए और महिलाओं पर अश्लील कमेंट करने लगे। मुकेश कुमार ने लड़कों को रोका तो उन्होंने मुकेश का सिर फोड़ दिया और अंगुली चबा डाली। हंगामा होने पर मॉल में तैनात अन्य गार्ड भी आ गए और आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। इधर, लड़कों ने भी कॉल करके छोटी बिहार से अपने 25-30 साथियों को बुला लिया। ये लड़के हथियार लेकर मॉल में घुस आए और चारों लड़कों को छुड़ाकर साथ ले गए। जाते समय गार्ड को जान से मारने की धमकी दी गई। घायल गार्ड का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मॉल की सुरक्षा को अधिकृत एजेंसी जेएसएस सिक्योरिटी के एरिया ऑफिसर राजेंद्र पाल की ओर से इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इंस्पेक्टर जयशंकर सिंह ने बताया कि मामला इतना बड़ा नहीं था। सीसीटीवी से सब स्पष्ट हो गया है। हालांकि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी लड़कों की तलाश कर रही है।