{"_id":"6ad5314b02abd4198508c09e","slug":"enjoy-the-dandiya-festival-bareilly-news-c-4-bly1015-991046-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: डांडिया महोत्सव में झूमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: डांडिया महोत्सव में झूमे
Mon, 19 Oct 2026 02:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रोटरी क्लब बरेली फ्रेगरेंस की ओर से पीलीभीत बाइपास स्थित एक होटल में रविवार को डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक सजावट के बीच क्लब सदस्यों और शहरवासियों ने गरबा और डांडिया का भरपूर आनंद लिया।
पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से पूरे आयोजन को उत्साह और उमंग से भर दिया। डांडिया की थाप पर थिरकते प्रतिभागियों और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों ने सभी का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। क्लब अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने कहा कि डांडिया नाइट का उद्देश्य केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से सामाजिक सेवा कार्यों के लिए संसाधन जुटाना भी है। यहां पूनम सिंह, साक्षी अग्रवाल, मनीषा मेहरा, पारुल, उषा कुमार आदि मौजूद रहीं। संवाद